फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jiah's mother is seeking revenge suraj's bail plea says

मुझसे बदला ले रही है जिया की मां: सूरज पंचोली

Fri, 14 Jun 2013 10:31 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 14 Jun 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
jiah's mother is seeking revenge suraj's bail plea says

फिल्म अभिनेत्री जिया खान को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार सूरज पंचोली ने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि जिया की मां रबिया खान उनसे पता नहीं किस बात का बदला ले रही है।

विज्ञापन


सूरज की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस के जवाब फाइल नहीं करने के कारण कोर्ट ने सुनवाई को 21 जून तक के लिए टाल दिया।

इसका मतलब मुंबई की आर्थर रोड़ जेल में सूरज को अभी सात दिन और सलाखों के पीछे गुजारने होंगे।

सूरज के वकील सीके तालेकर ने आरोप लगाया है कि रबिया खान अपनी बेटी जिया के सुइसाइड नोट का दुरुपयोग कर रही हैं।

उसकी जमानत याचिका में तर्क दिया गया है कि कोई भी आत्महत्या से पहले पांच पन्नों का सुइसाइड लेटर नहीं लिखता है और न ही उस पर किसी का नाम लिखा है। इस बीच सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने भरोसा जताया है कि सच सामने जरूर आएगा।
विज्ञापन


जरीना ने कहा, ‘पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे यकीन है कि जो भी आरोप हैं, उनमें सच सामने आ जाएगा। हमें विश्वास है कि पुलिस मामले की जांच करेगी और सच उजागर होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जिया की मां रबिया के मुताबिक सूरज ही उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार है।

इस बारे में जरीना ने कहा, ‘जिया की मां जो चाहती हैं, उन्हें वह कहने दीजिए। मैं भी एक मां हूं और अपने बेटे को जानती हूं। मेरा बेटा उसकी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं है। वह बेकसूर साबित होगा। हम प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं। सूरज बहुत ही मधुर स्वभाव का है, उसने कभी जिया पर हाथ नहीं उठाया। घटना वाले दिन वह उससे मिलने भी नहीं गया था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed