{"_id":"4a6782e0-d257-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"jiah-spend-two-nights-with-suraj-before-commiting-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड से पहले जिया ने सूरज संग गुजारी 2 रातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुसाइड से पहले जिया ने सूरज संग गुजारी 2 रातें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Jun 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड नायिका जिया खान की खुदकुशी से जुड़े मामले में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
जिया की कथित चिट्ठी के बाद यह कदम उठाया गया, जिसमें उन्होंने किसी अंजान शख्स को अपनी तकलीफों और इस कड़े फैसले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस पत्र में अबॉर्शन, दर्द, प्रताड़ना, टॉर्चर और बलात्कार जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी है।
पुलिस का कहना है कि जिया की खुदकुशी से पहले सूरज ने उनके साथ दो रातें गुजारी थीं। खुदकुशी करने से पहले जिया ने सूरज को फोन किया था। वह उनसे मिलना चाहती थीं। लेकिन सूरज ने इससे इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन
पुलिस दोनों के बीच हुई बातचीत तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल खंगाल रही है। सूरज ने जिया से मैसेज के जरिए हुई बातचीत डिलीट कर दी है।
पुलिस ने शुरुआत में कहा था कि सूरज के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन चिट्ठी सामने आने के बाद उन्होंने कानूनी जानकारों से सलाह-मशविरा कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस ने जिया की मां राबिया का बयान दोबारा दर्ज किया, जिसमें उन्होंने दोहराया कि जिया ने चिट्ठी में जिस शख्स का जिक्र किया, वह सूरज ही है। जिया के परिवार को यह चिट्ठी उनके हैंडबैग में मिली थी, जो पुलिस को दे दिया गया है।