Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' में शामिल हुए जिशु सेनगुप्ता, जन्मदिन पर निर्माताओं ने किया एलान
प्रियदर्शन की भूत भंगला इस साल की सबसे बड़ी और सबसे प्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। अब इस फिल्म में जिशु सेनगुप्ता की भी एंट्री हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को खुश किया था। अभिनेता ने एक मोशन पोस्टर भी साझा किया था, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के कलाकारों में तब्बू के शामिल होने से यह फिल्म और भी ज्यादा खास बन चुकी है। फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां सामने रही हैं। वहीं, अब इसमें एक और नए कलाकार की एंट्री हो गई है।
जीशु सेनगुप्ता बने फिल्म का हिस्सा
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में अभिनेता जीशु सेनगुप्ता के रूप में नया नाम जुड़ गया है। बालाजी टेलीफिल्म्स ने शनिवार को जीशु सेनगुप्ता के जन्मदिन पर यह घोषणा की। जीशु सेनगुप्ता पहले से ही स्टार-स्टडेड कलाकारों में शामिल हो गए हैं जिनमें अक्षय कुमार, परेश रावल , तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामीका गब्बी शामिल हैं।
Wishing the brilliant #JisshuSengupta a very Happy Birthday! Excited to see him bring his magic to Bhooth Bangla, it’s going to be a wild ride! 👻✨ pic.twitter.com/86iVVHEBLE
— BalajiMotionPictures (@balajimotionpic) March 15, 2025
Aaditi Pohankar: ट्रेन में स्कूल के लड़के ने किया था अदिति पोहनकर का उत्पीड़न, एक्ट्रेस ने सिखाया था सबक
फिल्म का निर्माण
'भूत बंगला' शोभा कपूर और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और कुमार के अपने प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ गुड फिल्म्स का प्रोडक्शन है। फिल्म का सह-निर्माता फारा शेख और वेदांत बाली हैं। कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि पटकथा रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने तैयार की है। शंकर ने भूत बंगला के लिए संवाद भी लिखे हैं।
फिल्म की कहानी पर क्या बोले प्रदर्शन
फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रियदर्शन ने पिछले साल कहा था, 'यह हॉरर-कॉमेडी स्पेस में एक नया चरण होगा। भूत बंगला पौराणिक कथाओं और काले जादू पर आधारित है। यह हमारे वेदों और यहां तक कि महाभारत से प्रेरित है, लेकिन काला जादू प्रमुख विषय है। यह एक मजेदार फिल्म है।' साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया था कि उनकी फिल्म की कहानी महमूद की इसी नाम की फिल्म से कोई समानता नहीं है।
Kaithi 2: आगे खिसकेगी कार्ति की 'कैथी 2'? आमिर खान बने लोकेश कनगराज की फिल्म में देरी की वजह!