फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jodhaa Akbar Completed 15 Years Sonu Sood Talk About Film Said Its Special For me Because of My Mother

Sonu Sood: जोधा अकबर के 15 साल पूरे होने पर सोनू सूद ने मां को किया याद, बोले- नहीं देख पाईं मेरी फिल्म

Wed, 15 Feb 2023 09:41 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 09:41 PM IST
सार

सोनू सूद ने जोधा अकबर को लेकर कहा कि कई मायनों में यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इस फिल्म के सेट पर उनकी मां आती थीं। उन्हें दुख है कि जोधा अकबर देखने से पहले ही वह दुनिया को अलविदा कह गईं। 

विज्ञापन
Jodhaa Akbar Completed 15 Years Sonu Sood Talk About Film Said Its Special For me Because of My Mother
Sonu Sood - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की बेहतरीन ब्लॉकबस्टर फिल्म जोधा अकबर को 15 साल पूरे हो गए हैं। इस पर सोनू सूद ने कहा कि जोधा अकबर कई मायनों में उनके लिए बेहद खास फिल्म है। इस फिल्म में सोनू सूद ने राजकुमार सुजामल का रोल अदा किया था, जो जोधा के चचेरे भाई बने थे। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया। वहीं, ऋतिक रोशन ने अकबर की भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


सोनू सूद बोले- मां नहीं देख पाईं जोधा अकबर
सोनू सूद ने फिल्म को लेकर कहा कि मैंने शूटिंग का पूरा आनंद लिया। ऐतिहासिक फिल्में मुझे हमेशा हाई करती हैं। मेरी मां इतिहास की प्रोफेसर थीं। अगर मुझे किसी भी फिल्म का ऑफर आता तो वह अक्सर मुझे ऐतिहासिक फिल्में करने के लिए प्रोत्साहित करती थीं। इसलिए मैंने इस फिल्म को लेकर हां कहा था। सोनू सूद शूटिंग की दौरान की चीजों को याद करते हुए बोले कि किस तरह मां ने उनकी बड़ी मदद की थी। अभिनेता ने आगे कहा कि मेरे कैरेक्टर के साथ मेरी मां ने मदद की। पूरी शूटिंग के दौरान और स्क्रिप्ट के साथ भी मुझे गाइड किया। हालांकि, वह इस फिल्म को नहीं देख पाईं। रिलीज से चार महीने पहले ही उनका निधन हो गया था। हालांकि, प्रीमियर के वक्त मुझे लगा कि वह मेरे बराबर में बैठी हैं। 
विज्ञापन


The Night Manager: भारतीय ‘नाइट मैनेजर’ की मचेगी इंटरनेशनल धूम, हिंदी में बदलावों की झलक पर मोहित हुए साइमन
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधा अकबर दिलाती है मां की याद
फिल्म जोधा अकबर मुझे मेरी मां की याद दिलाती है। वह अक्सर जोधा अकबर के सेट पर मुझसे मिलने आती थीं। वह आखिरी सेट था, जिस पर वह गई थीं। इसलिए यह मेरे लिए बेहद खास है। सोनू सूद भावुक होते हुए बोले कि उन्होंने मुझसे वादा किया था कि यह फिल्म मेरे लिए बहुत कुछ बदल देगी और सच में ऐसा हो गया। 

Rakhi Sawant: कोर्ट से हंसते हुए बाहर आईं राखी, बोलीं- खुद लड़ना चाहती हूं अपना केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed