{"_id":"65c3192e8638cd652a005c24","slug":"john-abraham-and-sharvari-wagh-starrer-vedaa-release-date-out-directed-by-nikkhil-advani-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vedaa: दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हुए जॉन अब्राहम-शरवरी, 'वेदा' की रिलीज डेट आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vedaa: दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हुए जॉन अब्राहम-शरवरी, 'वेदा' की रिलीज डेट आई सामने
Wed, 07 Feb 2024 11:16 AM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:16 AM IST
सार
जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' का मेकर्स ने आज पहला पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में जॉन अब्राहम बेहद ही दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वेदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'वेदा' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म अभिनेता के साथ शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया नजर आएंगी। फैंस को जॉन अब्राहम की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आज मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की खुलासा किया है। फिल्म के पोस्टर से वेदा की रिलीज डेट का एलान किया गया है।
विज्ञापन
वेदा का पहला पोस्टर आया सामने
जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' का मेकर्स ने आज पहला पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में जॉन अब्राहम बेहद ही दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता गुस्से में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके पीछे अभिनेत्री शारवरी वाघ दिखाई दे रही हैं, जो बेहद ही सहमी हुई नजर आ रही हैं। दर्शकों को फिल्म का पोस्टर बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म की रिलीज डेट और पहला पोस्टर सामने आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
विज्ञापन
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी वेदा
फिल्म के पोस्टर में वेदाकी रिलीज डेट भी लिखी हुई है। जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म वेदा का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस और मनोरंजक एक्शन शामिल होंगे।
विज्ञापन
बॉडी शेम हुईं अंकिता, लोगों ने दिया 'बुड्ढी' का टैग
फिल्म में ये कलाकार आएंगे नजर
वेदा में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ, तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। जॉन अब्राहम 2019 की एक्शन थ्रिलर 'बाटला हाउस' के बाद इस फिल्म में एक बार फिर निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जॉन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान में नजर आए थे। इस फिल्म में दर्शकों ने उनके अभिनय प्रदर्शन की जमकर तारीफ की थी।
Animal: शाहिद कपूर को नहीं पसंद आई एनिमल? कबीर सिंह से हो रही तुलना से निराश हैं अभिनेता!