फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Abraham buys bungalow in khar on Linking Road mumbai actor pays 75 crore for property know all details

John Abraham: जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार में खरीदा शानदार बांग्ला, इतने करोड़ रुपये में अभिनेता ने किया सौदा

Mon, 01 Jan 2024 09:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 01 Jan 2024 09:56 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार में शानदार संपत्ति खरीदी है, जिसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपये चुकाए हैं।

विज्ञापन
John Abraham buys bungalow in khar on Linking Road mumbai actor pays 75 crore for property know all details
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम शानदार अभिनेता-निर्माता होने के साथ-साथ एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। उन्हें बिजनेस की समझ रखने वाला माना जाता है। जॉन अब्राहम इंडियन फुटबॉल लीग में एक स्पोर्ट्स टीम के भी मालिक हैं। अब खबरें आ रही हैं कि जॉन अब्राहम ने खार में 75 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा है। यह संपत्ति लिंकिंग रोड में स्थित है।

विज्ञापन


अभिनेता ने खरीदी शानदार संपत्ति
जॉन अब्राहम का कार्यालय भी एक आकर्षक बांद्रा बंगले में स्थित है और यह उनकी दूसरी खरीद है। जॉन की यह संपत्ति खार, लिंकिंग रोड  पर 372 निर्मल भवन है, जो एक ग्राउंड के साथ दो मंजिल के साथ आता है। कहा जा रहा है कि अभिनेता ने 27 दिसंबर को 75 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। स्टांप ड्यूटी के तौर पर अभिनेता ने 4.25 करोड़ रुपये अतिरिक्त चुकाए गए।
विज्ञापन

New Year 2024: पुलिस की इस फिल्मी स्टाईल चेतावनी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया रिएक्ट, पोस्ट को बताया सैवेज
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल एस्टेट में भी कर चुके हैं निवेश
उन्होंने अभी तक इस खरीदारी की खबर की पुष्टि नहीं की है। वे पहले से ही बांद्रा में एक आलीशान अपार्टमेंट के मालिक हैं। उनका घर दो फ्लैटों को एक साथ मिलाकर दो मंजिलों पर डिजाइन किया गया है। इसमें एक निजी छत भी है, जहां से अरब सागर का नजारा दिखता है। जॉन अब्राहम उन बॉलीवुड हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने रियल एस्टेट में भारी निवेश किया है। 2009 में उन्होंने एक पारसी परिवार रतनशास से पेटिट स्कूल के पास यूनियन पार्क में एक प्रमुख भूखंड खरीदा था।
Box Office Report: साल के अंतिम दिन रहा सलार-डंकी का भौकाल, रणबीर कपूर एनिमल ने भी छापे नोट

जॉन का फिल्मी करियर
वहीं बात करें जॉन अब्राहम के फिल्मी करियर की तो साल 2023 उनके लिए काफी अच्छा था। उन्होंने 'पठान' में शाहरुख खान के साथ काम किया था, जिसमें उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाया। फलम ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की थी। जॉन के किरदार 'जिम' को साल का सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक किरदार माना गया।
Rajkumar Hirani: शाहरुख खान या आमिर खान... सेट पर कौन हैं बेहतर अभिनेता? राजकुमार हिरानी ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed