जॉन अब्राहम ने किया सलमान खान पर एहसान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्दे पर सलमान खान का यह डायलॉग बड़ा चर्चित हुआ था कि मुझ पर एक एहसान करना कि मुझ पर कोई एहसान ना करना। परंतु असल जिंदगी रील लाइफ से बहुत अलग होती है। खबर है कि जॉन अब्राहम ने सलमान पर एक ऐसा अहसान किया है, जिसे यह खान दिल में प्यार से रख कर सहेजना चाहेगा।
सूत्रों के मुताबिक जॉन ने पहलवान गामा पर फिल्म बनाने का आइडिया इसलिए ड्रॉप कर दिया है क्योंकि सलमान भी इसी विषय पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान के भाई सोहेल खान गामा पहलवान की भूमिका निभाएंगे। पहले कहा जा रहा था कि जॉन खुद अपनी फिल्म में गामा बनने के इच्छुक हैं। ऐसे में अटकलें लग रही थीं कि 2015 में जब दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी तो बड़ा घमासान होगा। परंतु अब ऐसा नहीं होगा।
जॉन ने क्यों किया ऐसा?
सूत्रों के मुताबिक ऐक्टर परमीत सेठी ने जॉन के लिए स्क्रिप्ट लिखी थी और वही फिल्म का निर्देशक करने वाले थे, जबकि सलमान के बैनर तले बनने वाली फिल्म का निर्देशन पुनीत इस्सर करने वाले हैं जो इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं।
सूत्र कह रहे हैं कि जॉन ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर क्यों उन्होंने अपनी गामा पहलवान वाली फिल्म ड्रॉप कर दी। हालांकि उनके करीबियों का कहना है कि इस हीरो की दिलचस्पी पहलवानी में उतनी नहीं है जितनी फुटबॉल और हॉकी में है। ऐसे में वह सलमान से टकरा कर बात बढ़ाना नहीं चाहते।
उल्लेखनीय है कि जॉन की कंपनी से फुटबॉल पर एक फिल्म अगले साल रिलीज होनी है। उधर, जॉन को लेकर फिल्म बनाने का सपना देख रहे परमीत का कहना है कि वह फिलहाल इस मुद्दे पर चुप ही रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि पुनीत इस्सर पिछले दो साल से सलमान के लिए स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म के लिए दो टाइटल भी रजिस्टर्ड कराए हैं, रुस्तम-ए-हिंद और द ग्रेट गामा। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां चल रही है। जैसे ही पुनीत बिग बॉस के घर से बाहर निकलेंगे, कुछ दिनों बाद शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।