Tum Kya Ho: 'तुम क्या हो' में रोमांस करेंगे जॉन अब्राहम और संजीदा शेख, अरिजीत-अंकित तिवारी ने दी गाने को आवाज
अभिनेता जॉन इब्राहिम और संजीदा शेख का नया गाना रिलीज होने वाला है। इस गाने को अंकित तिवारी और अरिजीत सिंह ने गाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस एल्बम को केवल अंकित तिवारी ही नहीं अरिजीत सिंह ने भी आवाज दी है। सोशल मीडिया पोस्ट पर अंकित तिवारी ने बताया कि अरिजीत भी उनके साथ इस एल्बम में गाने के लिए तैयार हो गए।
गायक अंकित तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर अपने नए गाने की घोषणा की है। उन्होंने पोस्ट पर लिखा, इंडस्ट्री में मेरे दोस्त जॉन अब्राहम और संजीदा शेख जल्द ही एक एल्बम में नजर आने वाले हैं। तुम क्या हो गाना कल रिलीज होने वाला है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने मेरे साथ गाने के लिए हामी भरी। भगवान वाकई बहुत दयालु है। अब आपको तय करना है कि हमें कितना प्यार देना है।
इस पोस्ट पर अंकित तिवारी और अरिजीत सिंह के साथ ही जॉन अब्राहम और संजीदा शेख के प्रशंसकों ने अपनी उत्सुकता जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, 'अंकित भाई इसका इंतजार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। आप अरिजीत सिंह के साथ और भी गाने रिकॉर्ड कीजिए'। एक अन्य ने लिखा, 'इस नए हिट का इंतजार है'। बता दें, इस गाने के लिरिक्स अभेंद्र कुमार उपाध्याय ने लिखे हैं। इस गाने को सरमन जैन और प्रीत राजपूत ने निर्देशित किया है।

कमेंट
कमेंट X