फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jugjugg Jiyo: विवादों के बीच रिलीज हुआ 'जुग जुग जियो' का 'द पंजाबन' सॉन्ग, सुनकर आप भी नाचने पर हो जाएंगे मजबूर

Sat, 28 May 2022 03:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 28 May 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
Jugjugg Jeeyo film song the punjaabban song out varun dhawan kiara advani anil kapoor neetu kapoor
the punjaabban song - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर आते ही यह फिल्म विवादों में भी फंस गई। लेकिन विवादों के बीच अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना द पंजाबन सॉन्ग जारी कर दिया है, जो काफी शानदार है। इस गाने में वरुण धवन और कियारा का धांसू डांस है, जिससे ये बात कही जा सकती है कि आने वाले दिनों में द पंजाबन सॉन्ग ही शादियों की शान बनने वाला है।  

Jugjugg Jeeyo film song the punjaabban song out varun dhawan kiara advani anil kapoor neetu kapoor
जुग जुग जियो की झलक - फोटो : insta

द पंजाबन सॉन्ग में कियारा आडवाणी और वरुण धवन के अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर और मनीष पॉल दिखाई दे रहे हैं और गाने में शानदार शादी का माहौल है। इस माहौल में इन कलाकारों का डांस चार चांद लगाने का काम कर रहा है। गाने की शुरुआत अनिल कपूर की एंट्री से होती है और उसके बाद नीतू कपूर दुल्हन के अवतार में सारा ध्यान खींच रही हैं। सोशल मीडिया पर आते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है।  

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

Jugjugg Jeeyo film song the punjaabban song out varun dhawan kiara advani anil kapoor neetu kapoor
जुग जुग जीयो की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम

गाने को लेकर हो चुका है विवाद
'जुग जुग जियो' के इसी गाने को लेकर बीते दिनों काफी हंगामा हुआ था। पाकिस्तान सिंगर अबरार उल हक ने गाने के कॉपीराइट को लेकर करण जौहर को जमकर सुनाया था। इतना ही नहीं, सिंगर ने करण जौहर पर लीगल एक्शन लेने की बात भी की थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर टी-सीरीज ने भी अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि उनके पास इस गाने को अपनी फिल्म में लेने के सारे लीगल राइट्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jugjugg Jeeyo film song the punjaabban song out varun dhawan kiara advani anil kapoor neetu kapoor
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें तलाक की कहानी दिखाई जाएगी। कियारा और वरुण की केमिस्ट्री के साथ-साथ दोनों का लड़ाई-झगड़ा भी है और इसी वजह का रिश्ता तलाक तक पहुंच जाता है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed