फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: वीकएंड को रॉकिंग बनाएगी 'केजीएफ 2', इन छह वजहों से आज ही देख डालिए यह धांसू फिल्म

Sat, 28 May 2022 02:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 28 May 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 watch Yash shrinidhi shetty film this weekend on ott platform Amazon Prime Video know the reason
केजीएफ चैप्टर 2 स्टार कास्ट - फोटो : Social media

14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई साउथ सिनेमा की शानदार फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को रिलीज हुए छह हफ्तों से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब भी इस फिल्म की धांसू कमाई जारी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1230 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन कर लिया है लेकिन अभी भी कमाई की रफ्तार रुकती हुई नजर नहीं आ रही है। फैंस को रॉकी भाई के अवतार में यश का जलवा और अधिरा बने संजय दत्त बेहद पसंद आए हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी मौजूद है, जिसे आप 199 रुपये ज्यादा देकर देख सकते हैं। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है तो हम आपको वह छह कारण बताते हैं, जिसकी वजह से ही आपको यह फिल्म इस वीकएंड पर जरूर देखनी चाहिए। 

KGF Chapter 2 watch Yash shrinidhi shetty film this weekend on ott platform Amazon Prime Video know the reason
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्लाइमेक्स
'केजीएफ चैप्टर 2' का क्लाइमेक्स किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है और इसी वजह से आप इस फिल्म को देखने के बाद इसके तीसरे पार्ट का इंतजार करने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे। क्लाइमेक्स में शानदार डायरेक्शन के साथ-साथ यश की धांसू एक्टिंग तो है ही, लेकिन एक सवाल भी है जो रॉकी भाई की जिंदगी और मौत से जुड़ा हुआ है। इसी सवाल के साथ 'केजीएफ' के फैंस इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

KGF Chapter 2 watch Yash shrinidhi shetty film this weekend on ott platform Amazon Prime Video know the reason
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्टोरी
'केजीएफ' के पहले पार्ट ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और इसी वजह से फैंस को दूसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें थीं और यश ने इन उम्मीदों को पूरा किया। इस फिल्म के दूसरे पार्ट की कहानी भी शानदार है। बेशक यश का कैरेक्टर विलेन नहीं बल्कि 'मोन्सटर' की तरह बताया जाता है लेकिन उनकी प्लैशबैक कहानी दिल को छू लेती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 watch Yash shrinidhi shetty film this weekend on ott platform Amazon Prime Video know the reason
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'रॉकी भाई' के अवतार में यश
इस फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा खुद यश है, जो रॉकी भाई के अवतार में धमाल मचा रहे हैं। 'केजीएफ' के पहले सीजन में यश ने फुल एक्शन दिखाया था, लेकिन दूसरे सीजन में उनका नाम ही काफी है। रॉकी भाई की एंट्री डोल नगाड़ों के साथ होती है  जो अपने रुबाब से ही सभी दुश्मनों को शांत करवा देता है। 

विज्ञापन
KGF Chapter 2 watch Yash shrinidhi shetty film this weekend on ott platform Amazon Prime Video know the reason
केजीएफ - रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

'रमिका सेन' के अवतार में रवीना टंडन
इस फिल्म के जरिए रवीना टंडन ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री रमिका सेन बनकर रवीना ने अपना धाकड़ रूप दिखाया है, जो सीधा रॉकी भाई से पंगा लेती है और उन्हें घुस कर मार देने की धमकी भी देती है। फिल्म में दोनों की मुलाकात का सीन भी काफी दमदार है, जो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed