फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death Anniversary: धर्म और प्यार की दीवार तोड़ने वाले निर्देशक थे महबूब खान, ऑस्कर तक पहुंची थी फिल्म

Sat, 28 May 2022 02:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 28 May 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
Mehboob Khan Death Anniversary: know about the best movies of india famous filmmaker from mother india to elaan andaz
mehboob khan - फोटो : social media

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के महान फिल्म निर्माताओं में से एक महबूब खान को इस रंगीन दुनिया से रुखसत हुए आज यानी 28 मई, 2022 को पूरे 68 साल हो चुके हैं। इस बहुमुखी प्रतिभा के धनी निर्माता-निर्देशक का 28 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। लेकिन, आज भी फिल्मी दुनिया में उनकी धाक कायम है। महबूब खान, 1957 में प्रसिद्ध फिल्म 'मदर इंडिया' के निर्देशन के लिए सबसे ज्यादा पहचाने जाते थे। इस शानदार रचना के लिए उन्होंने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ ही सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। इसके अलावा, महबूब खान ने कई हिट फिल्मों का निर्माण किया था। निर्माता ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी खोली थी, जिसका नाम महबूब प्रोडक्शन रखा गया था। इसके बाद साल 1954 में उन्होंने महबूब स्टूडियो नाम से एक फिल्म स्टूडियो की स्थापना की, जो आज भी लोकप्रिय है। फिल्मी दुनिया को बेहतरीन तरीके से तराशने वाले इस निर्माता-निर्देशक की पुण्यतिथि पर आज हम आपको उनकी कुछ खास फिल्मों के बारे में बताने रहे हैं। 

Mehboob Khan Death Anniversary: know about the best movies of india famous filmmaker from mother india to elaan andaz
एलान - फोटो : social media

फिल्म का नाम- 'एलान' (1947)
साल 1947 में आई यह फिल्म मुस्लिम मेलो ड्रामा फिल्म थी, जिसने रिलीज के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसकी कहानी एक जावेद नाम के लड़के की कहानी दर्शाती है, जिसे नजरपवार से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट यह है कि नजरपवार, जावेद की मां की टीचर होती है। 'एलान' उस समय की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के रूप में भी जानी जाती है। महबूब खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुरेंद्र, मोहम्मद अफजल रिजवी, मुनव्वर सुल्ताना और लीला मिश्रा ने अभिनय किया था।

Mehboob Khan Death Anniversary: know about the best movies of india famous filmmaker from mother india to elaan andaz
अनोखी अदा - फोटो : social media

फिल्म का नाम- 'अनोखी अदा' (1948)
महबूब खान के निर्देशन में बनी यह एक फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। साल 1948 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी में एक लव ट्राएंगल दिखाया गया था, जिसमें एक खूबसूरत महिला एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में अपनी याददाश्त खो देती है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नसीम बसु, सुरेंद्र और प्रेम अदीब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mehboob Khan Death Anniversary: know about the best movies of india famous filmmaker from mother india to elaan andaz
अंदाज - फोटो : social media

फिल्म का नाम- 'अंदाज' (1949)
साल 1949 में आई यह फिल्म एक म्यूजिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें महान अभिनेता दिलीप कुमार, नरगिस और राज कपूर के बीच लव ट्राएंगल फिल्माया गया था। फिल्म में दिलीप (दिलीप कुमार), नीना (नरगिस) से प्यार करता है, लेकिन नीना के दिल में उसके लिए प्यार जैसा कुछ नहीं होता है। नीना की शादी राजन से हो जाती है और जब राजन को पता चलता है कि दिलीप कभी नीना से प्यार करता था, तो वह इन दोनों को गलत समझ लेता है।

विज्ञापन
Mehboob Khan Death Anniversary: know about the best movies of india famous filmmaker from mother india to elaan andaz
आन - फोटो : social media

फिल्म का नाम- 'आन'(1952)
फिल्म 'आन' महबूब खान द्वारा निर्मित और निर्देशित एक और हिट फिल्म थी, जिसमें दिलीप कुमार, निम्मी, प्रेम नाथ जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म की कहानी राजा शमशेर सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सिंहासन हथिया लेता है और तुरंत ही खौफ का शासन शुरू कर देता है। यह उस समय की अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed