{"_id":"62a9d55599716241d12c4fc0","slug":"jugjugg-jeeyo-varun-dhawan-kiara-advani-trolled-after-eating-inside-mumbai-metro","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kiara-Varun Trolled: मेट्रो में खाना खाने को लेकर ट्रोल हुए कियारा और वरुण, यूजर्स बोले- इन पर जुर्माना लगाओ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kiara-Varun Trolled: मेट्रो में खाना खाने को लेकर ट्रोल हुए कियारा और वरुण, यूजर्स बोले- इन पर जुर्माना लगाओ
Wed, 15 Jun 2022 06:21 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 15 Jun 2022 06:21 PM IST
सार
अभिनेता वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अभिनेता अनिल कपूर को हाल ही में मुंबई की मेट्रो में सफर करते हुए देखा गया। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स भड़कते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कियार आडवाणी, वरुण धवन, अनिल कपूर
- फोटो : insta-viralbhayani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कियारा आडवाणी और वरुण धवन इस समय अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में दोनों ने मुंबई की मेट्रो में सफर किया और इस दौरान उनके साथ दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आए। मेट्रो में सवारी करते हुए तीनों कलाकार ने फोटो क्लिक करवाते भी नजर आए, लेकिन उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यूजर्स उन पर भड़कते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मुंबई मेट्रो में वड़ा पाव खाते दिखे कियारा वरुण
पैपराजी पेज से साझा किए गए वीडियो में कियारा और वरुण को मेट्रो में बड़ा पाव खाते हुए देखा जा सकता है, जबकि सभी इस बात से वाकिफ हैं कि मेट्रो में खाने की परमिशन नहीं है। बस इसी बात को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर उन्हें नियमों की याद दिलाते हुए खरी-खोटी सुना रहे हैं, साथ ही मेट्रो प्रशासन को लेकर भी सवाल कर रहे हैं। कि आखिर आम जनता जब मेट्रो में नहीं खा सकती तो स्टार्स को VIP ट्रीटमेंट क्यों?

यूजर्स बोले VIP ट्रीटमेंट
कियारा और वरुण के इस वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'नियम सिर्फ हम आम आदमियों के लिए बनाए जाते हैं। इन लोगों के लिए सब अनुमति है'। इसी तरह से दूसरे यूजर ने भी लिखा, 'खाने की अनुमति नहीं है VIP ट्रीटमेंट'। इसी तरह एक अन्य ने लिखा, 'पब्लिक खाना नहीं खा सकती, लेकिन इन हीरो हिरोइन को सब कुछ अलाउड है'। बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जुर्माना लगाने की मांग करते नजर आ रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म की तो 'जुग जुग जियो' में कियारा, वरुण और अनिल कपूर के अलावा नीतू कपूर भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में जहां रोमांस होगा वहीं ये एक फैमिली एंटरटेनर बताई जा रही है। राज मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज होने वाली है।