'महिलाओं के मामले में पसंद अच्छी', काजोल-जूही ने आमिर खान की खींची टांग; वायरल वीडियो पर फैंस ने दी राय
Viral Video: आमिर खान की फिल्म 'लगान' की स्क्रीनिंग हाल ही में हुई। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान इस कार्यक्रम में काजोल और जूही चावला ने भी शिरकत की और जमकर आमिर की खिंचाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने की खुशी में एक खास कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में आमिर खान, काजोल और जूही चावला काफी समय बाद एक साथ नजर आए। तीनों की आपसी बातचीत और हंसी-मजाक ने इस शाम को बेहद खास बना दिया। सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए हैं।
वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो में काजोल और जूही चावला मिलकर आमिर खान की टांग खींचती नजर आ रही हैं। काजोल ने कहा, 'आमिर के प्रोडक्शन ने यह साबित कर दिया है कि फिल्मों के मामले में उनका टेस्ट लाजवाब है- 'लगान' से लेकर अब तक। और हां, महिलाओं के मामले में भी उनका टेस्ट बहुत बढ़िया है।'
जूही चावला ने हंसते हुए कहा, 'आमिर के लिए मेरे पास कहने को बहुत कुछ है। प्रोडक्शंस शुरू करने से पहले, जब आमिर खान ने मेरे साथ अपनी पहली फिल्म की थी, तब वह सिर्फ 'एके' थे। और देखिए, जिसने भी मेरे साथ काम किया, वह आज कहां पहुंच गया है।' इस कार्यक्रम में करीना कपूर, रेखा और सलमान खान भी शामिल हुए। फैंस जूही, आमिर और काजोल की इस नोक झोंक को काफी पसंद कर रहे हैं।
आमिर खान की शादी की चर्चा
आमिर खान अगले महीने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से एक निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी को बेहद सादगी से रखने का फैसला किया है। यह एक रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जो घर पर ही होगी और इसमें सिर्फ परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
आमिर खान के पिछले रिश्ते
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। साल 2002 में अलग होने के बाद भी दोनों मिलकर अपने बच्चों आयरा और जुनैद खान की देखभाल करते हैं। इसके बाद 2005 में आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की, दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है। साल 2021 में ये दोनों भी अलग हो गए। अब आमिर, गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले हैं।
आमिर खान अभिनय और फिल्म निर्माण दोनों में काफी व्यस्त हैं। 'बटवारा 1947' बतौर निर्माता आमिर खान इस फिल्म को बना रहे हैं। भारत के विभाजन पर आधारित इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी हैं। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सनी के अलावा फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और अली फजल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने निभाया अपना वादा, होनहार छात्रों को किया सम्मानित