{"_id":"671b1871854e6455d308bf89","slug":"kajol-on-her-behavior-with-the-paparazzi-kajol-said-i-can-not-change-it-i-too-have-good-and-bad-days-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kajol: पैपराजी के साथ असभ्य व्यवहार करने पर बोलीं काजोल, 'इसे नहीं बदल सकती, मेरे भी अच्छे बुरे दिन होते हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajol: पैपराजी के साथ असभ्य व्यवहार करने पर बोलीं काजोल, 'इसे नहीं बदल सकती, मेरे भी अच्छे बुरे दिन होते हैं'
Fri, 25 Oct 2024 09:36 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Oct 2024 09:36 AM IST
सार
अभिनेत्री काजोल ने पैपराजी के साथ अपने असभ्य व्यवहार को लेकर कुछ बातें की हैं। उन्होंने कहा कि उनके भी अच्छे बुरे दिन होते हैं। वह इसे नहीं बदल सकती हैं।
विज्ञापन
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हमेशा अपनी बातों और व्यवहार से सबका दिल जीत लेती हैं। हालांकि, पैपराजी के साथ उनके रूड बिहेवियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। इसको लेकर काजोल ने कहा कि वह हमेशा पैपराजी के साथ रूड नहीं होती हैं। वह बोलीं कि हमेशा नाराज नहीं होती हैं, उनके भी बुरे दिन होते हैं।
विज्ञापन
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
पैपराजी से असभ्य व्यवहार को लेकर कही बात
काजोल ने कहा कि वह अपने असभ्य व्यवहार के कारण चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन साझा होने वाली इन पोस्ट के लिए लोग कई बार वो नहीं दिखाते जो सच में होता है। इसके लिए कई लोग दिखावा भी करते हैं।

ShahRukh-Gauri: एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं शाहरुख-गौरी, जानिए कैसे शुरू हुई इनके प्यार की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
लोगों के सामने परफेक्शन दिखाना नहीं आता
काजोल ने कहा कि उनका मानना है परफेक्शन ये नहीं दिखाता कि लोग कैसे हैं। रियल लाइफ रील लाइफ से अलग होती है। लोग अपनी तस्वीरों और बोलने के तरीका बहुत ही सावधानी से पैपराजी के सामने रखते हैं। काजोल ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर या लोगों के सामने अपनी किसी एक खास छवि को बनाने की कोशिश करती हैं। मुझे गुस्सा आता है, मेरे भी अच्छे और बुरे दिन होते हैं। मैं ऐसी ही हूं, मुझे नहीं लगता कि मैं इसे ठीक कर सकती हूं।
Zayed Khan Son: जब लंदन में मरते-मरते बचा जायद खान का बड़ा बेटा, अभिनेता ने याद की वह बुरी घटना
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
काजोल को ज्यादा पसंद नहीं है सोशल मीडिया की जिंदगी
इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक साक्षात्कार में काजोल ने कहा, "मैं आभारी हूं कि मैंने सोशल मीडिया के बिना पूरी जिंदगी जी है। मैं छह साल पहले ही सोशल मीडिया पर आई हूं। साथ ही, यह असल जीवन नहीं है। आप रेड कार्पेट पर मेरी तस्वीर देखेंगे, लेकिन आप यह नहीं देखेंगे कि मैं तैयार होने के लिए सुबह 5 बजे उठी, रात 11.30 बजे थकी हुई वापस आई और अगली सुबह, मैं काम पर वापस आ गई।"