फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol Reaction on Indonesian delegation singing Kuch Kuch Hota Hai at President banquet

Kajol: राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशियाई मेहमानों ने गाया 'कुछ कुछ होता है' का गाना, काजोल ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sun, 26 Jan 2025 07:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 26 Jan 2025 07:24 PM IST
सार

Kajol: राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान इंडोनेशियाई मेहमानों ने बॉलीवुड के मशहूर गाने 'कुछ कुछ होता है' को गाया। अब इस पर काजोल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Kajol Reaction on Indonesian delegation singing Kuch Kuch Hota Hai at President banquet
काजोल, इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल - फोटो : एक्स, एएनआई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  की ओर से आयोजित रात्रिभोज के दौरान इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल द्वारा 'कुछ कुछ होता है' गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। काजोल ने इसे दिल छू लेने वाला करार दिया। 

विज्ञापन

L2E Empuraan Teaser: ‘लूसिफर’ की हुई वापसी, ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर रिलीज

विज्ञापन

काजोल ने दी प्रतिक्रिया

साल 1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ काजोल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।  काजोल ने एक्स पर लिखा, "बॉलीवुड की एकता की ताकत फिर से चमक उठी! इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का 'कुछ कुछ होता है' गाना दिल को छू लेने वाला है। वास्तव में बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।"
Karan Veer Mehra: ‘बिग बॉस 18’ विनर करण की दूसरी पत्नी ने की शादी, दो साल पुराने बॉयफ्रेंड संग लिए फेरे

रात्रिभोज ने इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने गाया गाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा शनिवार को आयोजित रात्रिभोज में इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड के इस गीत को प्रस्तुत किया था। यह प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल था, जिसमें इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे।

विज्ञापन

करण जौहर की पहली फिल्म थी 'कुछ कुछ होता है'

कुछ कुछ होता है इस गाने को जतिन-लालित ने संगीतबद्ध किया था। इसे उदित नारायण और अल्का यागनिक ने अपनी आवाज से सजाया था।  यह फिल्म न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी बेहद हिट हुई थी। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed