{"_id":"69541e683a0381ab95013823","slug":"kajol-share-highlight-of-2025-is-all-about-her-mother-tanuja-2025-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काजोल ने शेयर किए 2025 के सबसे बेहतरीन पल, मां तनुजा भी दिखीं साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल ने शेयर किए 2025 के सबसे बेहतरीन पल, मां तनुजा भी दिखीं साथ
Wed, 31 Dec 2025 12:30 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:30 AM IST
सार
Kajol Highlight Of 2025: काजोल ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर साल 2025 का सबसे खास पल शेयर किया है। इस वीडियो में काजोल के साथ उनकी मां तनुजा भी नजर आईं।
विज्ञापन
काजोल और तनुजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हमेशा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचती हैं। साल 2025 खत्म होने से ठीक पहले, 30 दिसंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
काजोल का पोस्ट
काजोल ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया और लिखा, '2025 अब खत्म होने वाला है और मुझे कहना होगा कि ये मेरे साल का सबसे बेहतरीन पल था। मैं और मेरी मां एक साथ सेट पर थीं। हमें पता चला कि पागलपन दोगुना हो गया है।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में क्या खास है?
यह बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो है, जिसमें काजोल और तनुजा के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग और मस्ती दिख रही है। दोनों मां-बेटी एक साथ हंसते और मस्ती करते नजर आ रही हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनके इन प्यारे पलों की तारीफ कर रहे हैं। काजोल के लिए साल बाद मां के साथ स्क्रीन पर आना बहुत खास पल है। यह शूट उनके लिए 2025 की सबसे बड़ी याद बन गया।

काजोल का वर्कफ्रंट
काजोल इन दिनों टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में नजर आ रही हैं। वह इस शो को ट्विंकल खन्ना के साथ होस्ट कर रही हैं। इसके अलावा, काजोल आखिरी बार 'ट्रायल सीजन 2' में नजर आई थीं। कथित तौर पर काजोल अब 'महारागनी: क्वीन ऑफ क्वींस' में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने जेह के साथ शेयर की सेल्फी, वेकेशन में साथ दिखे सैफ अली खान