{"_id":"66aa46333c0fad1ede0b42cc","slug":"kajol-shared-32-year-old-unseen-video-with-saif-ali-khan-from-bekhudi-shooting-set-details-inside-2024-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kajol: काजोल ने साझा किया 32 साल पुराना अनदेखा वीडियो, सैफ के साथ जमकर डांस करती आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajol: काजोल ने साझा किया 32 साल पुराना अनदेखा वीडियो, सैफ के साथ जमकर डांस करती आईं नजर
Wed, 31 Jul 2024 07:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:42 PM IST
सार
काजोल ने हाल ही में बेखुदी के 32 साल पूरे होने पर एक अनदेखा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह डांस का पूर्वाभ्यास करती नजर आ रही हैं। बेखुदी से सैफ अली खान बॉलीवुड में कदम रखने वाले थे, लेकिन बाद में यह फिल्म कमल सदाना के पास चली गई।
विज्ञापन
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काजोल और कमल सदाना अभिनीत फिल्म बेखुदी ने साल 1992 में बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन इसके गाने जबर्दस्त हिट हुए थे। आज यानी 31 जुलाई को इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 32 साल पूरे कर लिए हैं।
Jatt and Juliet 3: 'जट्ट एंड जूलियट 3' ने तोड़े सभी रिकॉर्ड्स, चौथे सप्ताह में भी फिल्म ने की धड़ाधड़ कमाई
काजोल ने साझा किया वीडियो
फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली काजोल ने इस जश्न को खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने फिल्म के सेट का एक अनदेखा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में काजोल के साथ कमल नहीं बल्कि सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म से सैफ अपने करियर की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन बाद में उन्हें रिेजेक्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
Hansal Mehta: हंसल मेहता का बड़ा दावा, बोले- आधार कार्ड ऑफिस में बेटी को किया जा रहा परेशान
अभिनेत्री ने कही यह बात
काजोल की ओर से साझा किए गए इस अनेदेखे वीडियो में अभिनेत्री को सैफ के डांस का पूर्वाभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने मजाकिया चेहरे वाले इमोजी के साथ लिखा, "बेखुदी को 32 साल हो गए और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मुझमें अभी भी वही दिलचस्पी और वही आत्मविश्वास है।"
KKK 14: आसिम रियाज से हुई लड़ाई पर अभिषेक कुमार ने दी प्रतिक्रिया, बोले- उसे मुझसे ईर्ष्या हो रही थी
बेखुदी से डेब्यू करने वाले थे सैफ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म से सैफ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने जा रहे थे, लेकिन शूटिंग के दौरान निर्देशक को लगा कि सैफ इस फिल्म में पर्याप्त रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बाद में, फिल्म में कमल सदाना को कास्ट किया गया।
Siddhant Chaturvedi: एनिमल के बाद धड़क 2 की क्रू का तृप्ति के प्रति बदला था व्यवहार, सिद्धांत ने किया खुलासा

View this post on Instagram