फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol shares glimpses of daughter Nysa Devgan Birthday Celebration With Fans

‘सेलिब्रेशन शुरू हो गया है…’, काजोल ने बेटी न्यासा देवगन के जन्मदिन की झलकियां फैंस संग की साझा

Sun, 19 Apr 2026 05:20 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 19 Apr 2026 05:20 PM IST
सार

Nysa Devgan Birthday Celebration: काजोल और अजय देगवन की लाडली न्यासा देवगन कल अपना जन्मदिन मनाएंगी। लेकिन काजोल अभी से बेटी के बर्थ का जश्न मना रही हैं। एक्ट्रेस से सोशल मीडिया सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां साझा की हैं। 
 

विज्ञापन
Kajol shares glimpses of daughter Nysa Devgan Birthday Celebration With Fans
काजोल, बेटी न्यासा, अजय देवगन और बेटा युग - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol

विस्तार

न्यासा देवगन कल अपना 23वां जन्मदिन मनाएंगी। बेटी के बर्थ डे सेलिब्रेशन को काजोल एक दिन पहले से उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें न्यासा देवगन के बर्थ डे सेलिब्रेशन की झलकियां मिल रही हैं। 

विज्ञापन


काजोल ने बर्थ सेलिब्रेशन की शुरुआत दिखाई 
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें एक कप में आइसक्रीम रखी है और हैप्पी बर्थ डे लिखा है। एक कैंडल भी लगी है। इस वीडियो के साथ ही काजोल ने कैप्शन लिखा, ‘और सेलिब्रेशन शुरू हो गया है।’ आगे हार्ट इमोजी भी काजोल ने बेटी न्यासा के लिए शेयर किया है। 

विज्ञापन


 

Kajol shares glimpses of daughter Nysa Devgan Birthday Celebration With Fans
न्यासा देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या फिल्मों में आएंगी न्यासा देवगन
बॉलीवुड के स्टार किड की तरह न्यासा देवगन का इरादा अभी फिल्मों में आने का नहीं है। काजोल और अजय के हिसाब से न्यासा अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। लेकिन न्यासा को बॉलीवुड स्टार किड्स के साथ पार्टी में जरूर देखा जाता है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं काजोल?
काजोल की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह ‘महारागिनी’ में नजर आएंगी। पिछले साल वह ‘मां’ और ‘सरजमीं’ जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाती दिखी थीं। साथ ही उन्होंने ट्विंकल खन्ना के साथ एक टॉक शो ‘टू मच’ भी किया था। इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स आकर अपने कई राज बताते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed