सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol To Dia Mirza And Sonam Kapoor Wish On Bipasha Basu Birthday

47 साल की हुईं बिपाशा बसु, काजोल से लेकर सोनम कपूर तक ने किया बर्थ डे विश; दोस्त दीया मिर्जा ने लुटाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 07 Jan 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Bipasha Basu Birthday: आज बिपाशा बसु अपना 47वां जन्मदिन मना रहीं है। इस मौके पर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस और उनकी करीबी दोस्तों ने बर्थ डे विश किया है।

Kajol To Dia Mirza And Sonam Kapoor Wish On Bipasha Basu Birthday
बिपाशा, दीया मिर्जा, सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बिपाशा बसु के जन्मदिन पर पति करण सिंह ग्रोवर ने एक प्यार भरी पोस्ट शेयर की, एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करण के अलावा बिपाशा की दोस्त दीया मिर्जा और एक्ट्रेस काजोल, सोनम कपूर ने भी उन्हें बधाई दी है। जानिए, बिपाशा के लिए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इन एक्ट्रेसेस ने क्या लिखा? 

Trending Videos

काजोल ने बिपाशा के बर्थ डे पर पोस्ट की इंस्टाग्राम स्टोरी
काजोल लंबे वक्त से बिपाशा को जानती हैं। दुर्गा पूजा पर दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। काजोल ने भी बिपाशा को जन्मदिन की बधाई दी है। वह लिखती हैं, ‘इस खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ काजोल ने बिपाशा की एक सुंदर सी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह लाल रंग की साड़ी पहने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम कपूर ने किया बर्थ डे विश 
सोनम कपूर और बिपाशा बसु ने साल 2011 में एक एक्शन मूवी ‘प्लेयर्स’ में साथ काम किया था। यह दोनों अच्छी दोस्त हैं। सोनम कपूर ने बिपाशा के साथ वाली एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी है। 


ये खबर भी पढ़ें: ‘मेरी पूरी दुनिया…’, जन्मदिन पर करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा पर लुटाया प्यार; साझा की अनदेखी तस्वीर 

दीया मिर्जा ने बिपाशा पर लुटाया प्यार
दीया मिर्जा, बिपाशा बसु की पुरानी दोस्त हैं। उन्होंने अपनी दोस्त पर जन्मदिन पर खूब प्यार लुटाया है। दीया मिर्जा एक इंस्टाग्राम पोस्ट करती हुए लिखती हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे' बंगाली ब्यूटी। तुम बहुत अच्छी और प्यारी हो। यह साल तुम्हारे लिए बहुत अच्छा हो।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed