{"_id":"5b3eedc64f1c1b91288b4dad","slug":"kajol-upcoming-film-eela-first-poster-has-been-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काजोल की कमबैक फिल्म ‘ईला’ का पहला पोस्टर रिलीज, पति अजय देवगन ने ऐसे किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल की कमबैक फिल्म ‘ईला’ का पहला पोस्टर रिलीज, पति अजय देवगन ने ऐसे किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
90 के दशक में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से कई दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस और अजय देवगन के पत्नी काजोल एक बार फिर से बड़े परदे पर कमबैक करने को तैयार हैं। लंबे समय से चर्चा में छाई काजोल की अपकमिंग फिल्म ‘ईला’ का फर्स्ट पोस्टर सामने आ गया है। काजोल की इस फिल्म के पोस्टर को उनके पति अजय देवगन के अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है।
‘ईला’ के फर्स्ट पोस्टर के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म 14 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन ने काजोल की इस फिल्म के पोस्टर को रिलीज करते हुए ट्विटर पर फिल्म की टैगलाइन भी ट्वीट की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘वो यहां है, वहां है, सब जगह है… हेली कॉप्टर ईला 14 सितम्बर 2018 को रिलीज हो रही है।’
Trending Videos

गुजराती प्ले पर आधारित फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘ईला’ की निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। खबरों की मानें तो यह फिल्म एक गुजराती प्ले पर आधारित फिल्म है। बात करें ‘ईला’ में काजोल के किरदार की तो बताया जा रहा है कि इसमें वह एक बेटे की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धी सेन भी नजर आएंगे।
इस फिल्म में रिद्धी सेन काजोल के बेटे की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि काजोल इस फिल्म में मां के अलावा पेशे से गायिका होंगी। पता हो कि काजोल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार साउथ एक्टर रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘वीआईपी 2’ में नजर आई थीं। इसके अवाला काजोल की आखिरी हिंदी फिल्म 'दिलवाले' थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म 'दिलवाले' साल 2015 में रिलीज हुई थी।
She's here, there, everywhere!!! #HelicopterEela is coming on 14th September.@KajolAtUN @riddhisen896 @pradeepsrkar @HelicopterEela @ADFfilms @PenMovies @jayantilalgada pic.twitter.com/DAkQklVzRw
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 5, 2018

कमेंट
कमेंट X