फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol will dubbing in hollywood film Incredible 2

अब हॉलीवुड फिल्म में एंट्री करेंगी काजोल, लिया ये बड़ा फैसला

Tue, 29 May 2018 09:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Kajol will dubbing in hollywood film Incredible 2
पिछले साल टाइगर श्रॉफ हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन' की हिंदी आवाज बने थे और हाल ही में 'डेडपूल 2' में हीरो को रणवीर सिंह ने अपनी आवाज दी। अब अभिनेत्री काजोल हॉलीवुड फिल्म 'इनक्रेडिबल 2' में हीरोइन की आवाज के रूप में सुनाई देंगी। काजोल का कहना है कि 'इनक्रेडिबल 2' का परिवार हमारे ही परिवार जैसा है और इनकी कहानी बहुत खूबसूरत है।
विज्ञापन


यह जरूर है कि वे घटनाओं को थोड़ा अलग ढंग से देखते हैं। डिज्नी-पिक्सर की 2004 में ऑस्कर जीतने वाली एनिमेशन फिल्म फिल्म 'इनक्रेडिबल 2' ने दुनिया में धूम मचाई थी। भारत में भी इसे लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया। अब इस सुपरपावर से लैस परिवार, बॉब हेलन डैश वायलेट और जैक-जैक का सीक्वल आ रहा है।
विज्ञापन


22 जून को रिलीज होने वाली फिल्म के हिंदी संस्करण में काजोल हेलेन उर्फ इलास्टीगर्ल की आवाज बनी हैं। डिज्नी इंडिया स्टूडियो एंटरटेनमेंट के प्रमुख बिक्त्रस्म दुग्गल के अनुसार डिज्नी-पिक्सर की कहानियों को भारत में लाखों लोगों ने हमेशा पसंद किया है। 'इनक्रेडिबल 2' में इलास्टीगर्ल के रूप में काजोल की आवाज होने से दर्शकों को और आनंद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed