फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kalki 2898 AD Amitabh Bachchan Bandages character has traits of Ashwathama from the Mahabharat know here

Kalki 2898 AD: 'महाभारत' के इस किरदार से प्रेरित है 'कल्कि 2898 एडी' में बिग बी का रोल, यहां जानें पूरा मामला

Fri, 21 Jul 2023 02:21 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 21 Jul 2023 02:21 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के टाइटल से पर्दा उठ गया है। फिल्म के टीजर में बिग बी पूरी तरह से पट्टियों से ढके और एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Amitabh Bachchan Bandages character has traits of Ashwathama from the Mahabharat know here
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के टाइटल से पर्दा उठ गया है। अमेरिका में चल रहे सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (एसडीसीसी) में काफी धूमधाम के बीच इसके आधिकारिक टाइटल की घोषणा की गई। इस फिल्म का ऑफिशियल नाम 'कल्कि 2898 एडी' है। साथ ही टीजर जारी कर 'प्रोजेक्ट के' की बहुप्रतीक्षित झलक भी दिखाई गई। शुक्रवार सुबह टीजर को भारत में भी रिलीज कर दिया गया है। कॉमिक कॉन में प्रभास, कमल हासन और डायरेक्टर नाग अश्विन की मौजूदगी में फिल्म के टाइटल और टीजर से पर्दा उठाया गया। 

विज्ञापन

Kalki 2898 AD Amitabh Bachchan Bandages character has traits of Ashwathama from the Mahabharat know here
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया

अश्वत्थामा से प्रेरित है अमिताभ का किरदार
फिल्म के टीजर में बिग बी पूरी तरह से पट्टियों से ढके और एक्शन करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेगास्टार का यह किरदार में महाभारत के अश्वत्थामा से प्रेरित है। अश्वत्थामा सबसे शक्तिशाली योद्धाओं में से एक था। वह द्रोणाचार्य के पुत्र थे और उन्होंने कुरुक्षेत्र के युद्ध में पांडवों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। जब अश्वत्थामा ने पांडवों के परिवारों पर हमला करके उन्हें अपूरणीय क्षति पहुंचाई, तो भगवान कृष्ण ने उसे 3000 वर्षों तक श्राप दिया कि वह अपनी चोटों से खून और पीप बहते हुए जंगलों में घूमेगा और मौत के लिए चिल्लाएगा। एक फैन ने थ्योरी बताई है कि अमिताभ की पट्टियां इन घावों को ढकने के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kalki 2898 AD Amitabh Bachchan Bandages character has traits of Ashwathama from the Mahabharat know here
प्रोजेक्ट के - फोटो : social media

बिग बी ने कही यह बात
एसडीसीसी में बिग बी ने फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा,  "जब नेगी ने मुझसे इस फिल्म के लिए संपर्क किया, तो मैं अतीत में उनके उत्कृष्ट काम से आकर्षित हुआ। 'प्रोजेक्ट के' एक असामान्य और रोमांचक अनुभव रहा है, इसके पीछे अविश्वसनीय शोध है। मैंने शूटिंग के दौरान टीम के साथ कुछ अद्भुत क्षण साझा किए हैं और मैं हमारे साथ रहने के लिए कॉमिक-कॉन में सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे आशा है कि आप जो देखते हैं वह आपको पसंद आएगा और जब हम अगले साल फिल्म रिलीज करेंगे, तो आपको यह और भी अच्छी लगेगी।"

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म

विज्ञापन

Kalki 2898 AD Amitabh Bachchan Bandages character has traits of Ashwathama from the Mahabharat know here
प्रोजेक्ट के-कल्कि 2898 एड - फोटो : सोशल मीडिया

जानें कब रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने खुलासा किया, "जब नेगी ने मुझे बताया कि हमें कॉमिक-कॉन में जाने के लिए चुना गया है, तो मुझे पता नहीं था कि यह कितना महत्वपूर्ण है। मेरे बेटे ने मुझे इस अवसर के बारे में बताया।'' बता दें कि फिल्म 12 जनवरी, 2024 को भारत और दुनिया भर में तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Project K Teaser: 'कल्कि 2898 एडी' है प्रोजेक्ट के का ऑफिशियल नाम, टीजर में दमदार दिखे सभी किरदार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed