सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut And Ajay Devgn Share Women’s Day Post Praise Woman Empowerment

‘महिला होना एक सुपरपावर है…’ कंगना रनौत ने वुमंस डे पर साझा की खास पोस्ट, अजय देवगन ने कही दिल छूने वाली बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 08 Mar 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Women's Day: आज देश और दुनिया भर में महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर कई सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। कंगना रनौत और अजय देवगन ने महिलाओं के नाम एक खास संदेश लिखा है। 

Kangana Ranaut And Ajay Devgn Share Women’s Day Post Praise Woman Empowerment
कंगना रनौत, अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut, @ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार

महिला दिवस के मौके पर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट करके आधी आबादी को बधाई दी। कंगना रनौत और अजय देवगन की पोस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में रही। कंगना रनौत का कहना है कि एक महिला होना किसी सुपरपावर से कम नहीं है। वहीं अजय देवगन ने बताया कि वह अपनी घर की शेरियों या महिलाओं के कारण ही सिंघम हैं। 

Trending Videos


कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? 
कंगना रनौत ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया। इसमें वह लिखती हैं, ‘हर दिन आपका दिन है। एक महिला होना सुपरपावर है। अपनी शक्तियों को जानें और समझें कि उन्हें अपने हित के लिए कैसे इस्तेमाल करना है। दरियादिल होने पर कभी पछतावा न करें, आप जो देते हैं वही आपको मिलता है। लेकिन हो सकता है कि यह आपकी उम्मीद के मुताबिक न हो, इसलिए आगे बढ़ते रहें।’ इस तरह कंगना रनौत ने आम महिलाओं को प्रोत्साहित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय देवगन ने परिवार की महिलाओं को बताया शेरनी
अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल, बेटी न्यासा और मां के साथ फोटो शेयर की है। महिला दिवस पर सबको शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही परिवार के साथ साझा की गई तस्वीर पर कैप्शन लिखा, ‘यह सिंघम अपनी शेरनियों के बिना कुछ भी नहीं है।’ इस तरह उन्होंने जता दिया उनके लिए घर की महिलाएं क्या मायने रखती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed