सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher gets emotional after seeing Satish Kaushik’s daughter Vanshika performance in a school

अनुपम खेर ने शेयर किया दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ खास वीडियो, लिखा- 'स्कूल में माता-पिता...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 09 Mar 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Anupam Kher Video: अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ एक खास वीडियो सोशल मीडिय हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही अनुपम ने एक भावुक नोट भी शेयर किया है।
 

Anupam Kher gets emotional after seeing Satish Kaushik’s daughter Vanshika performance in a school
अनुपम खेर और वंशिका - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी जिंदगी से जुड़ी खास झलक को अक्सर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। आज अनुपम ने अपने सबसे प्रिय दोस्त और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Trending Videos

अनुपम खेर का वीडियो
अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता और दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ एक वीडिया शेयर किया है। इसके साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत खुशी हुई, वंशिका के स्कूल के कार्यक्रम में माता-पिता की तरह शामिल होना और उसे स्कूल के नुक्कड़ नाटक में अभिनय करते देखना मेरे लिए सबसे बड़ा सुख रहा।'

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम का खास पोस्ट
अनुपम ने आगे लिखा, 'कई साल पहले सतीश और मैं दिल्ली में नुक्कड़ नाटक किया करते थे।' आगे अनुपम ने वंशिका के लिए लिखा, 'वह बहुत प्रतिभाशाली, मेहनती और शानदार अभिनेत्री है। मैं उसे ढेर सारी बधाई देता हूं।' इसके साथ ही अनुपम ने स्कूल का इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया और वंशिका के आने वाले सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की उत्सुकता भी जाहिर की।' 

अनुपम और सतीश की दोस्ती
अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे गहरी और अटूट मिसालों में से एक थी, जो 1974 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से शुरू होकर 45 से अधिक वर्षों तक चली। वे केवल दोस्त नहीं, बल्कि एक-दूसरे के परिवार की तरह थे, जो फिल्म निर्माण (करोल बाग प्रोडक्शंस) से लेकर जीवन की हर सुख-दुःख में साथ खड़े रहे। कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने की वजह से 09 मार्च 2023 को गुरुग्राम में 66 वर्ष की आयु में सतीश कौशिक का निधन हो गया।

'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे अनुपम
'खोसला का घोसला' 2006 की कल्ट क्लासिक फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है 'खोसला का घोसला 2', जो 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है। अनुपम खेर (कमल किशोर खोसला) के साथ बोमन ईरानी (खुराना), परवीन डबास और रणवीर शौरी मुख्य भूमिकाओं में लौट रहे हैं। यह फिल्म उमेश बिष्ट द्वारा निर्देशित है और इसमें रवि किशन भी शामिल हैं। 


यह भी पढ़ें: Alpha: जानिए कब रिलीज होगी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 'अल्फा', आलिया भट्ट से लेकर पूरी स्टारकास्ट का नाम रिवील
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed