सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will Sara Arjun Be Seen As Female Lead In Heer Ranjha After Dhurandhar Casting Director Mukesh Chhabra Reveals

क्या ‘धुरंधर’ के बाद सारा अर्जुन ‘हीर रांझा’ में आएंगी नजर? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 09 Mar 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Heer Ranjha: ‘हीर रांझा’ फिल्म में फीमेल लीड के रोल को लेकर सारा अर्जुन का नाम काफी चर्चा में था, जिसपर अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बड़ा खुलासा किया है। 

Will Sara Arjun Be Seen As Female Lead In Heer Ranjha After Dhurandhar Casting Director Mukesh Chhabra Reveals
सारा अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

इम्तियाज अली ने 14 फरवरी के दिन हीर रांझा फिल्म का ऐलान किया था। इसके अनाउंसमेंट वीडिया में हमें लैला मजनू की झलकियां देखने को मिली थी। लेकिन साथ ही हीर रांझा का भी कनेक्शन दिखाई दिया था।

Trending Videos


अब फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इसकी कास्ट को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं। इस बीच सारा अर्जुन के नाम काफी चर्चाएं चल रही थीं कि वे फीमेल लीड के तौर पर नजर आ सकती हैं, जिसपर अब मुकेश छाबड़ा ने बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Will Sara Arjun Be Seen As Female Lead In Heer Ranjha After Dhurandhar Casting Director Mukesh Chhabra Reveals
सारा अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

'लैला मजनू' का पार्ट 2!
‘हीर रांंझा’ फिल्म मशहूर पंजाबी लोककथा पर आधारित एक भव्य रोमांटिक कहानी होगी। इस प्रोजेक्ट के साथ दोनों भाई एक बार फिर एपिक लव स्टोरी की दुनिया में लौट रहे हैं।

फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी, जो इससे पहले इम्तियाज और साजिद के साथ ‘लैला मजनू’ में काम कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि ‘हीर रांझा’ को ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा चैप्टर माना जा रहा है, जो लव स्टोरी के पार्ट को आगे बढ़ाएगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

मुकेश छाबड़ा ने किया बड़ा खुलासा 
फिल्म की घोषणा के बाद से ही कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बीते कुछ दिनों से कई रिपोर्ट्स में सारा अर्जुन के नाम पर काफी चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन सभी अफवाहों को खारिज किया है।
 


उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘सारा अर्जुन ने अभी कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की है। हम बस ‘D2’ (धुरंधर पार्ट 2) का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर किसी से मुलाकात भी नहीं की है। इसलिए प्लीज रिलैक्स करें। मैं खुद आपको उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट दूंगा। तब तक इंतजार करें, बाकी जो खबरें चल रही हैं वो सिर्फ अफवाह हैं।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)

सारा का वर्कफ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अर्जुन जल्द ही ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed