सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Darsheel Safary Joins Hands With Mohit Raina For PriyaMani's Upcoming Cross-Border International Feature

'तारे जमीन पर' अभिनेता दर्शील सफारी की हुई नई फिल्म में एंट्री, साथ नजर आएंगे मोहित रैना और प्रियामणि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 09 Mar 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Darsheel Safary: आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' में एक बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके दर्शील सफारी को नई फिल्म मिल गई है। इस फिल्म में दर्शील के साथ मोहित रैना और प्रियमणि नजर आएंगे। 
 

Darsheel Safary Joins Hands With Mohit Raina For PriyaMani's Upcoming Cross-Border International Feature
दर्शील सफारी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

दर्शील सफारी अब मोहित रैना और प्रियामणि के साथ एक नई अंतरराष्ट्रीय फिल्म में काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म भारत और हॉलीवुड के बीच सहयोग की एक बड़ी मिसाल है। यह फिल्म पहचान, परिवार और संस्कृति जैसे विषयों पर आधारित हो सकती है।

Trending Videos

कैसा होगा दर्शील का रोल
'तारे जमीन पर' से मशहूर हुए दर्शील सफारी अपनी नई फिल्म में एक बहुत महत्वपूर्ण और भावुक भूमिका निभाएंगे। कथित तौर पर दर्शील के लिए यह भूमिका निभाना उनके करियर के लिए बहुत खास होगी। दर्शील का किरदार फिल्म में भारत और विदेश के बीच भावनाओं का पुल बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
बहरहाल, फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसे मुंबई की कंपनी एज्योर एंटरटेनमेंट और अमेरिका की रेड बाइसन प्रोडक्शंस मिलकर बना रही हैं। एज्योर एंटरटेनमेंट ने 'बदला', 'केसरी' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी फिल्में बनाई हैं। इस फिल्म में मोहित रैना और प्रियामणि पहली बार साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को हर्ष महादेश्वर ने लिखा है। इसका निर्देशन भी हर्ष करेंगे। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन में है और इस साल के आखिर कर फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 

फिल्म को लेकर स्टारकास्ट की राय
दर्शील सफारी ने अपनी इस फिल्म को लेकर कहा, 'यह कहानी मुझे बहुत छू गई है। यह साहस, संवेदना और जीवन के फैसलों के बारे में है। मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं, क्योंकि यह कहानी दुनिया भर के लोगों की भावनाओं से जुड़ती है।' मोहित रैना ने कहा, 'यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के करीब है। यह पहचान और अपनापन जैसी भावनाओं को सच्चाई से दिखाता है। भारत-हॉलीवुड का यह पहला सहयोग वैश्विक कहानियों के लिए बड़ा कदम है।' प्रियामणि ने कहा, 'कहानी की सच्चाई और भावनाएं मुझे बहुत पसंद आईं। टीम के साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव है। यह फिल्म सीमाओं से परे सबको जोड़ेगी।'

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने शेयर किया दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ खास वीडियो, लिखा- 'स्कूल में माता-पिता...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed