सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salim Khan Health Update Salman Khan Father Recovering Expected To Be Discharged From The Hospital This Week

Salim Khan: अब कैसी है सलीम खान की तबीयत? सामने आई सलमान खान के पिता की हेल्थ अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 09 Mar 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Salim Khan Health Update: सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर अब नई अपडेट सामने आई है। जानिए अब कैसी है उनकी तबीयत और कितना है सुधार…

Salim Khan Health Update Salman Khan Father Recovering Expected To Be Discharged From The Hospital This Week
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान के पिता व वेटरन स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान को पिछले महीने हल्के ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। हालांकि, अब उनके स्वास्थ्य को लेकर नई अपडेट सामने आई है। इससे पता चलता है कि अब उनका स्वास्थ्य कैसा है?

Trending Videos

जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
विकी लालवानी ने सलीम खान की हेल्थ को लेकर नया अपडेट साझा किया है। विकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलीम खान की सेहत से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी पोस्ट में विकी ने बताया, ‘सलीम खान की सेहत में अपेक्षाकृत सुधार हुआ है और अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vickey Lalwani (@iamvickeylalwani)




उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था, जिसका इलाज हो चुका है और सलमान खान के पिता अगले 3 से 4 दिनों में घर लौट जाएंगे। यह आसान नहीं था, लेकिन दुआएं सुनी गईं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने बहुत अच्छा काम किया है और खान परिवार बहुत राहत और खुश है।’

Salim Khan Health Update Salman Khan Father Recovering Expected To Be Discharged From The Hospital This Week
जावेद अख्तर और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अख्तर ने बताया था ठीक हो रहे सलीम खान
हाल ही में जावेद अख्तर ने भी अपने मित्र सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी थी। दिल्ली में एक कार्यक्रम में पहुंचे जावेद अख्तर ने बताया था कि अब सलीम खान ठीक हैं। उन्होंने बताया था कि वो ठीक हैं और स्वस्थ हो रहे हैं। वो कुर्सी पर बैठे बात कर रहे हैं, और सच में उनकी हालत में सुधार हुआ है।

यह खबर भी पढ़ेंः आशीष चंचलानी की ‘एकाकी’ में ‘रामायण’ की एक्शन टीम ने किया काम, ‘तुम्बाड’ के बराबर पहुंच गया सीरीज का बजट

 

Salim Khan Health Update Salman Khan Father Recovering Expected To Be Discharged From The Hospital This Week
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने भर्ती हुए थे सलीम खान
सलीम खान को पिछले महीने 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उन्हें मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ था।

हालांकि, उनकी सर्जरी नहीं करनी पड़ी थी। सिर्फ एक डीसीए की प्रक्रिया ही की गई थी। इसके बाद एहतियातन उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। फिलहाल अब फैंस को उम्मीद है कि सलीम खान जल्द ही अपने घर वापस लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed