फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut on dark skin tone viral  Monalisa asked questions about Deepika Kajol Rani mukherjee skin tone

Kangana Ranaut: डार्क स्किन टोन पर बोलींं कंगना, दीपिका, काजोल और रानी मुखर्जी का नाम लेकर कही ये बात

Thu, 30 Jan 2025 05:52 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Jan 2025 05:52 PM IST
सार

कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड में डार्क स्किन टोन वाली अभिनेत्रियों को लेकर अपनी टिप्पणी दी है। साथ ही वायरल गर्ल मोनालिसा पर भी बात की है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut on dark skin tone viral  Monalisa asked questions about Deepika Kajol Rani mukherjee skin tone
कंगना रनौत-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने कमेंट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे बॉलीवुड के साथ ही राजनीति में भी एक्टिव हैं, हाल ही में उनकी फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। कंगना ने अब बॉलीवुड अभिनेताओं और उनसे अपेक्षित सुंदरता के स्टैंडर्ड की बात की है। 
विज्ञापन

कंगना ने लिया दीपिका और काजोल का नाम
कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में सांवले रंग की अभिनेत्रियों की कमी की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारे पास दीपिका पादुकोण, काजोल, बिपाशा बसु जैसी सांवली अभिनेत्रियां थीं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इस विषय को लेकर एक लंबा नोट भी लिखा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनालिसा को लेकर की बात 
कंगना ने वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर बात की है। कंगना ने कहा कि वे वास्तविकता में सुंदर हैं और मैं लोगों की निंदा करती हूं जो उनके साथ फोटो लेने और उनके इंटरव्यू के लिए उन्हें परेशान कर रहे हैं। मैं इसमें कुछ नहीं कर सकती, लेकिन मुझे लगता है कि हम भारत में डार्क और डस्की स्किन टोन की महिलाओं को सिनेमा में दिखा सकते हैं।
 

Akshay Kumar: पीएम मोदी ने की फिटनेस की बात, अक्षय ने खुश होकर साझा किया वीडियो; लोगों को दिए जरूरी टिप्स

विज्ञापन

लोगों से ही पूछा सवाल 
कंगना ने सवाल किया कि अनु अग्रवाल, काजोल, बिपाशा, दीपिका और रानी मुखर्जी को जैसे प्यार देते थे, क्या आगे किसी अभिनेत्री को दे सकेंगे। सभी अभिनेत्रियां अब सफेद स्किनटोन की क्यों लगती हैं, जबकि वे कम उम्र में बहुत डार्क स्क्रिन टोन वाली थीं। 

सोशल मीडिया पर कही ये बात
कंगना ने रेडिट पर अभिनेत्रियों की स्किन टोन को लेकर एक पोस्ट किया है। इस पर कुछ फैंस ने उनकी बात मानी और कुछ ने इससे इनकार कर दिया। इस पोस्ट पर फैंस ने कहा कि जिनके भी आपने नाम लिए वे सभी मीडियम स्किन टोन की अभिनेत्रियां हैं। एक अन्य ने लिखा- कि भारत में इनसे भी ज्यादा डार्क स्किनटोन की लड़कियां हैं, जिनका उन्होंने नाम लिया वो तो डार्क स्किनटोन वाली हैं ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed