फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut on Priyanka Chopra Actress talk To Paparazzi For not Asking Question About Film Mafia

Kangana Ranaut: प्रियंका चोपड़ा मामले में कंगना से पैपराजी ने नहीं पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने कसा तंज

Wed, 29 Mar 2023 03:50 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 29 Mar 2023 03:50 PM IST
सार

कंगना रणौत ने पैपराजी से फिल्मी माफियाओं को लेकर ताना कसा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut on Priyanka Chopra Actress talk To Paparazzi For not Asking Question About Film Mafia
Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह राजनीति हो या फिर सिनेमा सभी मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं, जिसके चलते वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था और इस दौरान उन्होंने पैपराजी से फिल्मी माफियाओं को लेकर ताना कसा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

Kangana Ranaut on Priyanka Chopra Actress talk To Paparazzi For not Asking Question About Film Mafia
Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
पैपराजी पर कंगना ने मारा ताना
एक्ट्रेस पैपराजी से बात करते हुए कहती हैं-वैसे आप काफी चालाक हैं? अगर फिल्म माफिया की कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो तो सवाल नहीं पूछेंगे और मेरी कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो तो ऐसे चिल्लाते हैं, जैसे तुम लोग सवाल क्यों नहीं पूछते हो, मैं सब जानती हूं। एक्ट्रेस ने पैपराजी पर मुस्कुराते हुए ताना मारा है। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी के आगे पोज देते हुए भी नजर आ रही थीं। कंगना ने वीडियो में लाइट पिंक और लाइट स्काई ब्लू रंग का सूट पहना हुआ था और साथ ही दुपट्टा लिया था। कंगना ने अपने घुंघराले बालों को खुला रखा था। एक्ट्रेस अपने इस देसी अंदाज में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)



परिवार आगे बढ़ाना चाहती हैं मोनालिसा
विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut on Priyanka Chopra Actress talk To Paparazzi For not Asking Question About Film Mafia
Kangana Ranaut-Priyanka Chopra - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने किया था प्रियंका का समर्थन
दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बात की थी, जहां पर उन्हें काफी परेशान किया गया है। उन्होंने बताया था कि उस वक्त कोई भी निर्माता निर्देशक उन्हें काम नहीं देना चाहते थे, जिसके चलते वह काफी ज्यादा अकेली पड़ गई थीं। बॉलीवुड में लगातार राजनीति से तंग आकर उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का फैसला लिया था। इस पूरे मामले में एक्ट्रेस कंगना ने उनका समर्थन किया था। कंगना ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर निशाना साधा था। 

Nawazuddin-Aaliya: नवाजुद्दीन से समझौते के लिए आलिया ने रखी यह शर्त? वकील रिजवान ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed