{"_id":"5e37a2a58ebc3ebfe82b1f36","slug":"kangana-ranaut-panga-director-ashwiny-iyer-tiwari-will-make-film-on-siachen-glacier-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परदे पर उतरेगी सियाचिन हिमस्खलन की कहानी, चार साल पहले हुए हादसे की बरसी पर फिल्म का एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब परदे पर उतरेगी सियाचिन हिमस्खलन की कहानी, चार साल पहले हुए हादसे की बरसी पर फिल्म का एलान
Mon, 03 Feb 2020 10:43 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Ashwiny Iyer Tiwari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सच्ची घटनाओं और लोकप्रिय विभूतियों के जीवन को केंद्र बनाकर बन रही फिल्मों के बीच अब एक और सच्ची कहानी को दिखाने के लिए अश्विनी अय्यर तिवारी, उनके पति नितेश तिवारी और निर्माता महावीर जैन एक साथ आ रहे हैं। यह तिकड़ी 3 फरवरी 2016 को सियाचिन में हुई उस हिमस्खलन की घटना को बड़े पर्दे पर चित्रित करेंगे, जिसने भारतीय सेना के 10 जवानों को निगल लिया था।
जमीन से 21 हजार फुट ऊंचाई पर हर समय हड्डियां गला देने वाली ठंड और कम ऑक्सीजन से जूझते जवानों की इस कहानी 'सियाचिन वारियर्स' को फिल्माने का जिम्मा संजय शेखर शेट्टी को दिया गया है, जो दंगल, छिछोरे जैसी सुपरहिट फिल्मों के लेखक पीयूष गुप्ता के साथ मिलकर सेना के बीच रहकर इस कहानी की बारीकियों को अंजाम दे रहे हैं। संजय और नितेश का दोस्ताना पुराना है और दोनों साथ मिलकर तमाम विज्ञापन फिल्में बना चुके हैं।
फिल्म के बारे में नितेश तिवारी कहते हैं, 'इस फिल्म के जरिए मैं अपने देश के नायकों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। सियाचिन की कहानी प्रेरणादायक और राष्ट्र के प्रति शौर्य, देशभक्ति और प्रेम को परिभाषित करती है। फिल्म वर्दी में हमारे जवानों के लिए एक विनम्र श्रद्धा है जो हमें सुरक्षित रखने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं। हम आशा करते हैं कि यह कहानी देश के हर व्यक्ति तक पहुंचे।'
विज्ञापन
फिल्म को अपने लिए खास बताते हुए अश्विनी अय्यर तिवारी कहती हैं, 'इस घटना का बचाव मिशन बहुत ही अविश्वसनीय था, जिसे हम भूल गए हैं। वहां जो हुआ वह कोई कल्पना का हिस्सा नहीं बल्कि हमारी वास्तविकता है। हमें उम्मीद है कि हम इस विषय के साथ पूरा न्याय करेंगे और हमारे योद्धाओं का मानवीय पक्ष जीवंत करेंगे।'