कंगना रनौत ने की इस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ, मधुबाला-हेमा मालिनी से की तुलना; कहा- ‘उनके जैसी दूसरी नहीं होगी’
Kangana Ranaut: मीना कुमारी, मधुबाला, हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित से तुलना करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि जैसे ये सभी अदाकारा अपनी जगह पर बेमिसाल हैं। इसके अलावा उन्होंने इस दौर की एक एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत अपनी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के साथ वापस आ गई हैं। यह फिल्म आज यानी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। रिलीज से पहले कंगना प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात कर रही थीं।
इसी दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें वह अलग-अलग दौर की आइकॉनिक एक्ट्रेसेस की विरासत के बारे में बात करती नजर आ रही हैं और कहती हैं कि हर दौर के अपने खास चेहरे होते हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने जवाब में दीपिका पादुकोण का नाम भी लिया, जिससे फैंस काफी प्रभावित हुए।
दूसरी दीपिका पादुकोण नहीं हो सकती
एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत से पूछा गया कि इंडस्ट्री को दूसरी कंगना रनौत क्यों नहीं मिल सकती। इस पर उन्होंने मीना कुमारी, मधुबाला, हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित जैसी दिग्गज अदाकाराओं का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे ये सभी अपनी जगह पर बेमिसाल हैं, वैसे ही दूसरी दीपिका पादुकोण भी नहीं हो सकती।
हमें लगता है कि एक्ट्रेसेस आती हैं और चली जाती हैं
उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि एक्ट्रेसेस आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दूसरी मीना कुमारी नहीं मिलेगी, यहां तक कि मैं सोच रही थी कि दूसरी करिश्मा कपूर भी नहीं होगी।
वो जो एक वक्त होता है, चाहे हेमा मालिनी जी हों, वहीदा रहमान हों या मधुबाला, तो उनकी तो बात ही अलग है। हर दौर के अपने चेहरे होते हैं, जिन्हें आप कभी रिप्लेस नहीं कर सकते। माधुरी दीक्षित दूसरी नहीं होगी। ये सिर्फ मेरी बात नहीं है, मुझे लगता है कि दूसरी दीपिका पादुकोण भी नहीं होगी।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हर एक दौर होता है, और हम उसी दौर को रिप्रेजेंट करते हैं। लेकिन ये बात जरूर है कि माधुरी जी आज भी इतना काम कर रही हैं, तो कहीं ना कहीं लोगों को यह एहसास हो रहा है।
ये भी पढ़ें- कृति सेनन की बड़ी प्रॉपर्टी डील! इस कास्टिंग डायरेक्टर को बेचे अंधेरी के 4 अपार्टमेंट; करोड़ों का हुआ फायदा
उनका काम आज भी लोग उतना ही पसंद कर रहे हैं। वरना ऐसा होता कि लोग कहते, इन्हें हटाओ और नई एक्ट्रेसेस को लाओ। लेकिन ऐसा नहीं है। ये सब बहुत ही खास होती हैं, और दोबारा वैसी नहीं होतीं।’