Video: कपिल शर्मा ने अजय देवगन से पूछा- एक सवारी का कितना लोगे, एक्टर के मजेदार जवाब ने की कॉमेडियन की बोलती बंद
अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं। आए दिन वह किसी न किसी शो में अपनी फिल्म रनवे 34 का प्रचार करते नजर आ जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा अजय देवगन को पायलट बनने की बधाई दे रहे हैं। कपिल कहते हैं, 'सर हम भी यूएस, कनाडा शो के लिए जा रहे हैं। तो हमें छोड़ दोगे? प्रति सवारी कितने लोगे? इस पर एक्टर कीकू की ओर इशारा करते हैं और कहते हैं, 'ये जहाज की सवारी है।' अंत में कपिल को कीकू के साथ फेक पायलट चिल्लाते हुए भागते देखा जा सकता है।
विज्ञापन विज्ञापन
बता दें कि फिल्म रनवे 34 साल 2015 की एक सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म की कहानी कैप्टन विक्रांत खन्ना (अजय) के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में अजय ने न केवल एक्टिंग की है बल्कि इस प्रोजेक्ट का निर्देशन और निर्माण भी किया है। फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी हैं। इससे पहले अजय और अमिताभ मेजर साब, हिंदुस्तान की कसम और सत्याग्रह जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।