फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kapil Sharma Kaps Cafe Firing GunShots At Near Restaurant Bishnoi Gang Claims Responsibility

कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के पास फिर हुई फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कॉमेडियन को दी धमकी

Sun, 03 May 2026 11:40 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 03 May 2026 11:40 AM IST
सार

Kapil Sharma Kaps Cafe Firing Row: 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर कैप्स कैफे के पास फायरिंग की गई। इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कॉमेडियन को धमकी भी दी है।

विज्ञापन
Kapil Sharma Kaps Cafe Firing GunShots At Near Restaurant Bishnoi Gang Claims Responsibility
कपिल शर्मा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

एक बार फिर से कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले रेस्टोरेंट 'कैप्स कैफे' के पास गोलीबारी की गई। यह फायरिंग उनके कैफे के पास स्थित रेस्टोरेंट पर की गई। बिश्नोई गैंग के एक कथित सदस्य ने सोशल मीडिया के जरिए कपिल शर्मा को धमकाया भी है। 

विज्ञापन


कपिल शर्मा को सोशल मीडिया पर धमकाया
इस फायरिंग की घटना के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। जिसे टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू नाम के व्यक्ति ने साझा किया है। यह बिश्नोई गैंग का कथित सदस्य बताया जाता है। इसमें वह लिखता है, ‘चाय सुट्टा बार कैफे पर गोली चली है। यह कैप्स कैफे के पड़ोस में है। हमारा इसको और कपिल शर्मा को मैसेज है कि लाइन पर आ जाओ।’
विज्ञापन

आगे पोस्ट में कपिल शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा गया, ‘चाय सुट्टा बार की जगह पर तेरा कैप्स कैफे और मुंबई वाला घर होगा। अबकी बार हम किसी की सिफारिश पर नहीं रुकेंगे।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


Kapil Sharma Kaps Cafe Firing GunShots At Near Restaurant Bishnoi Gang Claims Responsibility
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तीन बार हो चुकी है कैप्स कैफे पर फायरिंग
कपिल शर्मा के कैफे पर पहले तीन बार फायरिंग हो चुकी है। सबसे पहले हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। यह गिरोह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के लिए चर्चा है। तीसरी बार भी इस गैंग के मेंबर्स ने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की थी। पहली बार फायरिंग पिछले साल जुलाई में और दूसरी बार फायरिंग अगस्त महीने में हुई थी। तीसरी फायरिंग की घटना पिछले साल दिवाली से पहले की गई थी।

करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं कपिल शर्मा?
इन दिनों नेटिफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का चौथा सीजन दर्शकों को देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ वक्त पहले उनकी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed