सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan aujla delhi concert event company team issued statement mismanagement

करण औजला के शो में हुई असुविधाओं पर फूटा फैंस का गुस्सा,आयोजकों ने कहा, 'हमने सुरक्षा निर्देश का पालन किया'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 06 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Karan Aujla Delhi Concert 2026: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में हुए करण औजला के कॉन्सर्ट के बाद फैंस खासे गुस्से मे थे। अब असुविधाओं पर इवेंट कंपनी ने आधिकारिक बयान देते हुए अपनी सफाई पेश की है। 

 

karan aujla delhi concert event company team issued statement mismanagement
करण औजला - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार

करण औजला के म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर आयोजकों ने सफाई पेश की है। इस इवेंट के दौरान कई फैंस ने कान्सर्ट में हुई असुविधा की शिकायत की थी। इसके बाद शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए इवेंट कंपनी टीम इनोवेशन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने इस इंवेंट की टिकिट डीटेल्स दी हैं।
Trending Videos


टीम इनोवेशन ने दिया बयान
 करण औजला के पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर का इंवेंट नई दिल्ली में हुआ था। 28 फरवरी को हुए इस कॉन्सर्ट में सुरक्षा और असुविधा की शिकायतें  मिली थीं। जिसके बाद से ही इस इवेंट की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे थे। अब इसपर इंवेंट कंपनी टीम इनोवेशन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि 'हमारे द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम में प्रशंसकों का अनुभव सबसे पहले है। इवेंट को उसकी क्षमता सीमा के भीतर ही आयोजित किया गया था और निर्धारित सीमा से अधिक टिकट नहीं बिके थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ पहुंची थी भीड़
टीम इनोवेशन ने आगे अपने बयान में कहा कि कम समय में एक साथ ज्यादा भीड़ आ जाने से फैंस को असुविधा का सामना करना पड़ा। किसी भी इवेंट की सटीक जानकारी देना और कुछ पहलुओं को स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है ताकि सभी को इसकी सही जानकारी हो। टिकिट चैकिंग में देरी न हो इसके भी उचित प्रबंध किए गए थे।

karan aujla delhi concert event company team issued statement mismanagement
करण औजला - फोटो : ट्विटर
प्रशंसकों ने गंभीर अव्यवस्था का आरोप लगाया
सिंगर करण औजला का यह शो दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ था। जिसके बाद से ही इस कॉन्सर्ट का आनंद लेने आए फैंस इस इवेंट की जमकर आलोचना कर रहे थे। खबरों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान लंबी देरी, झड़पें और कई बार व्यवधान उत्पन्न हुए। उस रात के कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें से एक में टिकट काउंटर के सामने भारी भीड़, अपने पास की मांग करते प्रशंसक और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करते हुए दिखाया गया है। वहीं रिस्टबैंड स्कैनिंग में खराब वाई-फाई नेटवर्क के कारण देरी की बात भी कही गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed