सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar meets Meryl Streep Anne Hathaway in Tokyo during The Devil Wears Prada 2 promotion event

करण जौहर ने टोक्यो में की मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे से मुलाकात, लिखा- 47 बार देखी 'द डेविल वियर्स प्राडा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 07 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Karan Johar Meryl Streep Anne Hathaway: बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे से मुलाकात की। करण ने टोक्यो की कई खास तस्वीरें शेयर कीं और एक नोट भी लिखा है।

Karan Johar meets Meryl Streep Anne Hathaway in Tokyo during The Devil Wears Prada 2 promotion event
करण जौहर, मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने हाल ही में जापान के टोक्यो शहर में हॉलीवुड की दो बड़ी अभिनेत्रियों मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे से मुलाकात की। यह मुलाकात फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के प्रमोशन के दौरान हुई। जिसे लेकर करण ने आज एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।

Trending Videos

Karan Johar meets Meryl Streep Anne Hathaway in Tokyo during The Devil Wears Prada 2 promotion event
करण जौहर और मेरिल स्ट्रीप - फोटो : इंस्टाग्राम

करण का पोस्ट
करण जौहर ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक बार मिलने वाला पल बताया। करण ने लिखा, 'यह कोई कैप्शन नहीं, बल्कि मेरा सच है। मेरिल स्ट्रीप की अभिनय की कला ने मुझे हमेशा बहुत प्रभावित और प्रेरित किया है। वे मेरी गुरु जैसी हैं।'

करण ने 47 बार देखी 'द डेविल वियर्स प्राडा'
करण ने आगे लिखा, 'मैंने 'द डेविल वियर्स प्राडा' फिल्म को कम से कम 47 बार देखा है। मैंने इसके डायलॉग्स डिनर टेबल पर, एडिटिंग रूम में और मीटिंग में भी बोले हैं। जब मैं उनके सामने खड़ा हुआ तो लगा जमीन हिल रही है। मैंने बहुत कोशिश की कि शांत रहूं, लेकिन सच बता रहा हूं कि मेरे घुटने कांप रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar meets Meryl Streep Anne Hathaway in Tokyo during The Devil Wears Prada 2 promotion event
करण जौहर और ऐनी हैथवे - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी 'द डेविल वियर्स प्राडा 2'
'द डेविल वियर्स प्राडा' फिल्म ने फैशन की दुनिया को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया था। मेरिल स्ट्रीप ने मिरांडा प्रीस्टली का रोल और ऐनी हैथवे ने एंडी सैक्स का रोल बहुत यादगार बनाया था। 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में पुराने मुख्य कलाकार फिर वापस आ रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर डेविड फ्रैंकल और लेखक एलीन ब्रॉश मैककेना हैं। नए कलाकारों में केनेथ ब्रानघ, सिमोन एशले, जस्टिन थेरॉक्स, लूसी लियू और बाकी कलाकार शामिल हैं। फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: 'है जवानी तो इश्क होना है' का सामने आया लुक, वरुण धवन-पूजा का दिखा रोमांटिक अंदाज; जान्हवी कपूर ने ली चुटकी...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed