आखिर क्यों रश्मिका की सहेली के घर रुके थे विजय देवरकोंडा? कोडागु रिसेप्शन में अभिनेता ने साझा किया किस्सा
Vijay Rashmika: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन अब कपल शादी के बाद पहली बार कोडागु पहुंचे। इस दौरान रिसेप्शन के दौरान विजय ने रश्मिका पर प्यार लुटाते हुए एक इमोशनल स्पीच दिया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विस्तार
अभिनेता विजय देवरकोंडा ने 6 अप्रैल को कोडागु (कूर्ग) में रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में भावुक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र के प्रति अपना लगाव व्यक्त किया और इससे जुड़ी अपनी निजी यादें साझा कीं। उदयपुर में 26 फरवरी को हुई शादी के बाद कपल पहली बार कूर्ग पहुंचे थे। रश्मिका के 30वें जन्मदिन का जश्न मनाने के अलावा, उन्होंने कर्नाटक के इग्गुथप्पा मंदिर के भी दर्शन किए। इस दौरान विजय ने रश्मिका पर प्यार लुटाते हए अपने पुराने दिनों को भी याद किया।
छुट्टियां मनाने रश्मिका की दोस्त के घर पहुंचे थे विजय
रश्मिका के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए विजय ने बताया कि यह कोडागु की उनकी तीसरी यात्रा है। पहली बार मैं रश्मिका से मिलने से पहले यहां आया था। उन्होंने आगे बताया कि पिछली यात्रा के दौरान मैं रश्मिका की एक सहेली के घर रुका था। हालांकि वह सहेली रिसेप्शन में मौजूद नहीं थी।
अगली बार जब मैं आऊंगा तो मैं यहां रश्मिका के बचपन और जीवन को देखना चाहूंगा। यह मेरी तीसरी यात्रा है। पहली बार मैं रश्मिका को जानने से पहले अपने स्कूल के दोस्तों के साथ आया था। कूर्ग हमारी पहली छुट्टी का डेस्टिनेशन था। मुझे बाद में पता चला कि मैं रश्मिका की एक सहेली के घर रुका था।
Cuties 🥹✨️🧿#RashmikaMandanna #VijayDeverakonda #virosh pic.twitter.com/0iTx20jE6C
— 🌝 (@viroshily) April 7, 2026
कोडागु की महिलाओं की खूबसूरती के कायल हुए विजय
विजय ने कोडागु की खूबसूरती की जमकर तारीफ की और इसे एक खूबसूरत जगह बताया। उन्होंने कहा कि मुझे यह जगह बहुत पसंद आ गई है, कितनी खूबसूरत जगह है। मैं हमेशा से कोडागु की महिलाओं को बेहद खूबसूरत मानता था, उससे मिलने से पहले भी। मुझे लगता है कि कूर्गी महिलाएं बहुत सुंदर होती हैं और मेरी शादी एक कूर्गी महिला से हुई है। मैं बहुत खुश हूं। आप सभी से मिलकर और यहां देखकर बहुत अच्छा लगा।
विजय-रश्मिका के कोडागु रिसेप्शन में परिवार और दोस्त इकट्ठा हुए और पारंपरिक माहौल में जश्न मनाया गया। रश्मिका ने कोडवा शैली में लिपटी पारंपरिक रेशमी साड़ी पहनी थी, जो इस अवसर पर स्थानीय संस्कृति को दर्शाती थी। जबकि विजय काले ब्लेजर, सफेद शर्ट और काले ट्राउजर में नजर आए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय और रश्मिका एक बार फिर 'रणबाली' में साथ नजर आएंगे। यह दोनों की साथ में तीसरी फिल्म है। शादी के बाद कपल ने फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। राहुल सांकृत्यान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना कृति सेनन और शाहिद कपूर के साथ ‘कॉकटेल 2’ में भी नजर आएंगी। जबकि विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म ‘राउडी जनार्धना’ है।