फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Upcoming Movie Bhooth Bangla Trailer Trends Number 1 On Youtube

लोगों ने बरसाया ‘भूत बंगला’ पर खूब प्यार, ट्रेलर नंबर 1 पर कर रहा यूट्यूब पर ट्रेंड; मेकर्स ने जताई खुशी

Tue, 07 Apr 2026 07:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 07 Apr 2026 07:31 PM IST
सार

Bhooth Bangla Trailer: फिल्म ‘भूत बंगला’ का 6 अप्रैल को ट्रेलर रिलीज हुआ। इसके बाद से ही फिल्म की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Movie Bhooth Bangla Trailer Trends Number 1 On Youtube
'भूत बंगला' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर कल यानि 6 अप्रैल को रिलीज हुआ। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोग फिल्म को लेकर और एक्साइटेड हो गए हैं, क्योंकि डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की एपिक जोड़ी 14 साल बाद फिर एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर आई है।

विज्ञापन


ट्रेलर ने यूट्यूब पर किया ट्रेंड
फिल्म का ट्रेलर कहीं न कहीं भूल भुलैया की याद दिलाता है। इसी वजह से लोग इसे और प्यार दे रहे हैं। अब ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। मेकर्स ने ट्रेलर को पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने यूट्यूब पर ट्रेंड करने की खुशी जताई और कैप्शन में लिखा- ‘भूतों का नया पता, यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंडिंग।’ 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

'भूत बंगला' के ट्रेलर में क्या है खास? 
'भूत बंगला' के ट्रेलर में 'वधुसुर' की कहानी को दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म का असली भूत 'वधुसुर' है। जिससे अक्षय कुमार का आमना सामना होता है। फिल्म का ट्रेलर कुछ-कुछ 'भूल भुलैया' की याद दिलाता है, क्योंकि इसमें भी हवेली का कनेक्शन दिखाया गया है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

इन किरदारों की दिखी खास झलक
'भूत बंगला' के ट्रेलर में कई किरदारों की झलक देखने को मिली। तब्बू का किरदार उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की याद दिलाता है। तंत्र-मंत्र के आस पास तब्बू का कैमियो नजर आया। इसके अलावा अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग जबरदस्त है।

परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव की दमदार कॉमेडी किसी का भी दिल जीत लेगी। वामिका गब्बी का अक्षय के साथ रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला है। वहीं मिथिला पालकर का भी फिल्म में अहम रोल माना जा रहा है।

Akshay Kumar Upcoming Movie Bhooth Bangla Trailer Trends Number 1 On Youtube
'भूत बंगला' - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'?
फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed