सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan johar production Celebrating the power of love light 3 Years Of Brahmastra ranbir kapoor alia bhatt

Brahmastra: फिल्म निर्माताओं ने 'ब्रह्मास्त्र' के तीन साल पूरे होने का मनाया जश्न, शेयर किया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 09 Sep 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

3 Years Of Brahmastra: आज 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए एक शानदार वीडियो शेयर किया है। जिससे रणबीर और आलिया के फैंस बेहद खुश हैं।
 

karan johar production Celebrating the power of love light 3 Years Of Brahmastra ranbir kapoor alia bhatt
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आज के दिन 9 सिंतबर को तीन साल पहले 2022 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'। आज निर्माताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए फिल्म का एक खास वीडियो शेयर किया है। जिससे 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं।
Trending Videos

निर्माताओं का पोस्ट
धर्मा प्रोडक्शन ने आज 'ब्रह्मास्त्र' का एक शादार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस की यादें ताजा हो गईं। इस वीडियो के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'प्रेम और प्रकाश की शक्ति का जश्न मनाते हुए #3YearsOfBrahmastra #Brahmastra'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
एक फैन ने लिखा, 'ब्रह्मास्त्र के 3 साल पूरे होने पर बधाई', एक और फैन ने लिखा, 'कृपया रणबीर कपूर के जन्मदिन पर दूसरे भाग की घोषणा करें', एक और फैन ने लिखा, 'मौनी इस फिल्म की जान हैं', एक और फैन ने लिखा, 'ब्रह्मास्त्र 2 और 3 की शूटिंग 2027 के मध्य में संयुक्त रूप से शुरू होने का इंतजार', एक और फैन ने लिखा, 'ब्रह्मास्त्र 2 और 3 का इंतजार...'
 

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में
'ब्रह्मास्त्र: भाग एक - शिव' 9 सितंबर 2022 में रिलीज हुई थी। यह एक फंतासी एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने लिखा और निर्देशित किया है। करण जौहर, अपूर्व मेहता, हीरू यश जौहर, नमित मल्होत्रा और मुखर्जी ने धर्मा प्रोडक्शंस, स्टारलाईट पिक्चर्स और प्राइम फोकस के तहत मिलकर इसका निर्माण किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान ने अहम भूमिका निभाई है। अब इस फिल्म का दूसरा और तीसरा पार्ट भी आएगा।

यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor: एकता कपूर ने 'नागिन 7' की मुख्य नायिका चुनने में मांगी फैंस से मदद, शेयर किया खास वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed