Yeh Jawani Hai Deewani: ये जवानी है दीवानी की री-रिलीज पर भावुक हुए करण जौहर, नैना-बनी की यादों का डब्बा...
31 मई 2013 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' एक बार फिर से सिनामेघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज को लेकर इसके निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में सभी दर्शकों को नैना और बनी की कहानी बेहद पसंद भी आई। यही वजह है कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज गया है, ताकि दर्शक एक बार फिर से इस फिल्म की कहानी को अपनी बेहतरीन यादों में संजो सकें।
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले फिल्म ये जवानी है दीवानी को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करण ने फिल्म के कई बेहतरीन सींस का एक वीडियो शेयर किया और साथ ही लिखा, ''यह समय है उन यादों के मिठाई के डब्बे को फिर से चखने का...' ये जवानी है दीवानी आज फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जल्द ही अपनी टिकट बुक कराएं।''
Paatal Lok Season 2 Teaser: पाताल लोक 2 का दमदार टीजर हुआ रिलीज, जयदीप अहलावत का दिखा जबर्दस्त अंदाज
"ये जवानी है दीवानी" चार दोस्तो की कहानी है, जो एक साथ ट्रैकिंग ट्रिप पर जाते हैं, जिससे उनकी दोस्ती हमेशा के लिए बदल जाती है। इस फिल्म में कई बेहतरीन गानें भी हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आए, जिसमें 'बदतमीज दिल', 'बलम पिचकारी', 'सुभानअल्लाह', 'कबीरा', 'इलाही' और 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड'।