फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Shared A post On instagram Story Film Maker Indirectly Pointed out Kangana Ranaut

Karan Johar: बढ़ता जा रहा है कंगना-करण का कोल्ड वॉर, फिल्ममेकर ने बिना नाम लिए यूं साधा एक्ट्रेस पर निशाना

Fri, 31 Mar 2023 04:34 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 04:34 PM IST
सार

बीते दिनों कंगना ने पैपराजी को मूवी माफिया को लेकर तंज कसा था। इस तंज को लेकर अब करण जौहर ने कंगना का नाम लिए बिना रिएक्ट किया है। 
 

विज्ञापन
Karan Johar Shared A post On instagram Story Film Maker Indirectly Pointed out Kangana Ranaut
Karan Johar -Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता करण जौहर और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत के बीच अक्सर वॉर देखने को मिलता रहता है। दोनों के बीच यह कोल्ड वॉर लंबे समय से चला आ रहा है। कंगना अक्सर बेबाक अंदाज में करण जौहर को लेकर कुछ न कुछ कमेंट करती रहती हैं। वहीं बीते दिनों एक्ट्रेस ने पैपराजी को मूवी माफिया को लेकर तंज कसा था। इस तंज को लेकर अब करण जौहर ने कंगना का नाम लिए बिना रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन


करण ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
दरअस, हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ नोट्स साझा किए हैं। उन्होंने अपने पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट में लिखा है-हवाई अड्डा एक रनवे है, यह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है, अगली बार यह एक ट्रेलर लॉन्च की जगह भी हो सकता है। मैं इसकी मेंबरशिप लेता हूं, मुझे इसको लेकर कोई शिकायत नहीं है, लेकिन एक बार में फ्लाइट भी पकड़ना अच्छा रहता है। इस पोस्ट के बाद करण ने दूसरी स्टोरी साझा की है।उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा है-रवि के गानों से ज्यादा मुझे आजकल एथनिक कपड़े पहनने वाले लोगों से ऑबसेशन हैं। 
विज्ञापन




पैपराजी पर कंगना ने कसा था तंज
आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रणौत को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बात भी की थी और हंसी मजाक में पैपराजी पर तंज कसा था। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड में हुए मतभेद को लेकर पैपराजी पर ताना मारा था। उन्होंने कहा था कि मूवी माफियाओं को लेकर कोई सवाल नहीं करते हो। बीते दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में उन्हें अलग-थलग करने को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था निर्माताओं और निर्देशकों ने काम देना बंद कर दिया था, जिसके चलते उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया था। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद लोगों का मानना है कि करण जौहर ने भी प्रियंका का बॉयकॉट किया था। हालांकि प्रियंका और करण ने इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Arjun Rampal: पहली बार रैंप पर दिखी बेटी तो भावुक हुए पिता अर्जुन रामपाल, इमोशनल नोट लिखकर जाहिर की खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed