Karan Johar: एक्शन फिल्मों में हाथ नहीं आजमाना चाहते हैं करण जौहर! बोले- मैं दर्शकों की भावना को समझता हूं
अब इस बीच करण ने अपने अगले प्रोजेक्ट और एक्शन फिल्म बनाने को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि करण की अगली फिल्म कौन सी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्शन फिल्मों में हाथ नहीं आजमाना चाहते हैं करण जौहर
करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट ने मिलकर फिल्म के सिल्वर जुब्ली को सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर करण ने एक्शन फिल्मों को लेकर अपनी राय रखी है। खबर है कि करण अपनी अगली फिल्म दुलहनिया 3 बनाने जा रहे हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में करण से एक्शन फिल्म बनाने के बारे में पूछा गया तो निर्माता ने कहा, 'जब मैं किसी चीज की घोषणा करता हूं, तो उसे बनाता हूं। एक्शन फिल्में ऐसी होती हैं, जो मैं कभी भी बना सकता हूं।'
Kartik Aaryan: 'प्यार का पंचनामा 2' ने बदल दी कार्तिक के जीवन की दिशा, बोले- मुझे नहीं पता था कि...
फिल्म निर्माता ने कहा कि वह दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाते हैं फिल्म
करण ने आगे कहा, 'कोई भी फिल्म मेरे लिए भावना की तरह है। अगर में फिल्म की भावना को समझता हूं, तभी उसपर काम करना शुरू करता हूं। इसके बाद सितारों की कास्टिंग का काम होता है, लेकिन अगर फिल्म मुझे समझ में नहीं आती है तो मैं उसे थोड़ा समय देकर बनाता हूं।'
Kartik Aaryan: 'प्यार का पंचनामा 2' ने बदल दी कार्तिक के जीवन की दिशा, बोले- मुझे नहीं पता था कि...
फ्रेंचाइजी बनाने पर यह बोले करण
फिल्मों के सीक्वल बनाने पर करण ने कहा, 'मैं फ्रेंचाइजी से कहीं अधिक कहानियों पर ध्यान देता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि बहुत से लोग प्रोजेक्ट बनाते हैं और उनका परिणाम कभी अच्छी फिल्में नहीं बन पाता। किसी को फ्रेंचाइजी तभी बनानी चाहिए जब वह अच्छी कहानी हो। हर चीज 2 नहीं होनी चाहिए। मेरा विश्वास फ्रेंचाइजी और संख्याओं से अधिक कहानियों में है।'