सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar wear mother expensive diamond necklace on his 53rd birthday surprises Farah Khan share funny video

करण जौहर ने पहना अपनी मां का हीरो का हार, फराह खान ने शेयर किया मजेदार वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 26 May 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Karan Johar Diamond Necklace: करण जौहर ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर अपनी मां का हीरो का हार पहना। जिसे लेकर फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जो अब फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

Karan Johar wear mother expensive diamond necklace on his 53rd birthday surprises Farah Khan share funny video
करण जौहर और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने 25 मई को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनकी सबसे अच्छी दोस्त और कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण अपनी मां, हीरू जौहर का एक बहुत महंगा हीरे का हार पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फराह दंग रह गईं। यह वीडियो अब फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

Trending Videos

फराह और करण की मजेदार बातचीत
फराह खान ने करण के साथ एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फराह खान करण का स्वागत करते हुए कहती हैं, 'हाय दोस्तों, मैं आज के बर्थडे बॉय के साथ हूं, जो लोखंडवाला से नहीं बल्कि सीधे 'मेट गाला' से आ रहे हैं।' फराह के इस सवाल पर करण ने जवाब देते हुए कहा, 'और मैं सबकी 'आंटी' फराह के साथ हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)


विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar wear mother expensive diamond necklace on his 53rd birthday surprises Farah Khan share funny video
करण जौहर और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कितना महंगा है ये हार
इस वीडियो में फराह हार की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं, 'अब करण ने अपनी मां के गहने पहनना शुरू कर दिया है। हे भगवान, ये हीरे।' फराह की इस बात पर करण ने कहा, 'कहते हैं कि मां के पैरों में जन्नत होती है, और उनकी तिजोरी में हार होता है।' इसके बाद फराह आगे करण से पूछती हैं कि 'लेकिन क्या ये सच में बहुत महंगे हैं?' इस पर करण जौहर कहते हैं, 'ये उतने ही महंगे हैं, जितनी तुम्हारी पूरी अलमारी के कपड़े, फराह।' 

विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के रिएक्शन
फराह और करण का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। करण की अच्छी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान ने इस वीडियो पर लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। एक फैन ने लिखा, 'आप और करण सर के बीच एक अनोखी और मजेदार बॉन्डिंग', एक दूसरे फैन ने लिखा, 'ओह माय गॉड', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे ये जोड़ी बहुत पसंद है।' वहीं कई फैंस ने इस वीडियो को लाइक और शेयर किया है।

करण जौहर का शानदार करियर
करण जौहर बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों और निर्माताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'कुछ कुछ होता है' फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान', 'ऐ दिल है मुश्किल' और हाल ही में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।


यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी, दिया जुड़वां बच्चों को जन्म; लिखा- 'मेरे कारण अर्जुन आ गए'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed