सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor and Saif Ali Khan younger son Jeh Turns Five actress soha ali khan extend wishes with photos

पांच साल के हुए सैफ-करीना कपूर के छोटे लाडले जेह; बुआ सोहा अली खान ने शेयर कीं बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Feb 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Jeh Ali Khan Birthday: अभिनेत्री करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह आज 21 फरवरी को पांच साल के हो गए हैं। जेह की बुआ और अभिनेत्री सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विश किया है।

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan younger son Jeh Turns Five actress soha ali khan extend wishes with photos
पांच साल के हुए सैफ-करीना के जेह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

करीना कपूर और सैफ के छोटे लाडले जेह अली खान अपना पांचवां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी बुआ एक्ट्रेस सोहा ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटो शेयर की हैं। सोहा ने मजेदार कैप्शन के साथ जेह को विश किया है। साथ ही भाभी बेबो की भी तारीफ की है।

Trending Videos

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan younger son Jeh Turns Five actress soha ali khan extend wishes with photos
जेह के बर्थडे की फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम

सोहा ने शेयर कीं बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज
सोहा अली खान ने नन्हे जेह को जन्मदिन की बधाई देते हुए भाभी करीना के लुक और ग्लो की तारीफ कर दी है। उन्होंने जेह के जन्मदिन की कुछ फोटोज शेयर की हैं। यह केक कटिंग के दौरान की हैं। फोटोज में करीना, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, सबा अली खान, सोहा और नेहा धूपिया नजर आ रहे हैं। 

रकुल-जैकी ने मनाई शादी की दूसरी सालगिरह, रोमांटिक वीडियो शेयर कर दी एक दूसरे को बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan younger son Jeh Turns Five actress soha ali khan extend wishes with photos
जेह के बर्थडे की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

सोहा ने बेबो से पूछा कूल दिखने का राज
सोहा अली खान ने कैप्शन लिखा है, 'पलक झपकते ही पांच साल का हो गया। केक कटिंग की फोटोज में बहुत गड़बड़ होती है। केक दिख रहा है, लेकिन बर्थडे बॉय, उतना नहीं। हालांकि, हम उसे सुन सकते थे। इस सब के बीच बेबो एकदम कूल दिख रही है। आखिर कैसे'?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)


Kareena Kapoor and Saif Ali Khan younger son Jeh Turns Five actress soha ali khan extend wishes with photos
जेह के बर्थडे की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना ने दिया ऐसा रिएक्शन
ननद सोहा अली खान के इस पोस्ट पर करीना कपूर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। करीना कपूर और सोहा अली खान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। किसी का जन्मदिन हो या कोई त्योहार अक्सर दोनों साथ मिलकर सेलिब्रेट करती हैं। इसके अलावा इन्हें करीना, सोहा और करिश्मा को अक्सर साथ में पार्टी करते भी देखा जाता है। करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित क्राइम-ड्रामा 'दायरा' में नजर आएंगी। इसमें वे साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed