‘जन्मदिन मतलब पौधे लगाना और आजादी मनाना’, करीना ने अलग अंदाज में मनाया बेटे जेह का जन्मदिन; साझा की तस्वीरें
Kareena Kapoor celebrate Jeh Birthday: अभिनेत्री करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह आज 21 फरवरी को पांच साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर करीना ने परिवार के संग इसे नेचर के करीब मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेड़-पौधे लगाते नजर आया परिवार
जेह के जन्मदिन को सैफ-करीना ने खास तरीके से सेलीब्रेट किया। इस मौके पर पूरे परिवार ने साथ मिलकर पेड़-पौधे लगाए। करीना ने इस पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा 'जन्मदिन का मतलब है पेड़-पौधे लगाना और आजाद रहना। जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई जेह बाबा।'
करीना ने एक पोस्ट साझा की है जिसमें सैफ-तैमूर और जेह साथ में पौधा रोपड़ करने के लिए मिट्टी तैयार करते नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में करीना भी गमले में मिट्टी तैयार कर रही हैं। पूरा परिवार घर के गार्डन में अलग-अलग जगहों पर पेड़ लगाते दिख रहा है।
इससे पहले जेह पर उनकी बुआ सबा पटौदी ने भी जमकर प्यार बरसाया। सबा ने भी जेह के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही फोटो के एक खास कैप्शन से सजाया। सबा ने लिखा, 'जेहजान पहले 1..2...अब सीधा 5... कब और कैसे ? समय पंख लगाकर उड़ गया। तुम्हें छोटे से इतना बड़ा देखना बहुत ही खास था। हमेशा ऐसे ही रहना मेरे चांद। तुम्हे जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां, जेह बाबा।'
सैफ की बहन सोहा अली खान ने भी जेह को जन्मदिन की बधाई देते हुए भाभी करीना के लुक और ग्लो की तारीफ की है। सोहा ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पलक झपकते ही पांच साल का हो गया। केक कटिंग की फोटोज में बहुत गड़बड़ होती है। केक दिख रहा है, लेकिन बर्थडे बॉय, उतना नहीं। हालांकि, हम उसे सुन सकते थे। इस सबके बीच बेबो एकदम कूल दिख रही है। आखिर कैसे?'
करीना और सैफ के छोटे बेटे, जेह अली खान (जहांगीर अली खान) का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ था। आज जेह अपना 5वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार ने पटौदी पैलेस में पेड़ लगाकर जश्न मनाया। इसके अलावा एक नरूटो पार्टी भी होस्ट की गई।