फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान ने राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' के लिए दी शुभकामनाएं, लिखा प्यारा नोट

Thu, 10 Jul 2025 06:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 10 Jul 2025 06:28 PM IST
सार

Rajkummar Rao Maalik: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'मालिक' 11 जुलाई को रिलीज हो रही है, जो शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से टकराएगी। मालिक को लेकर आज करीना ने शुभकामनाएं दी हैं।
 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Good Luck and Love To Rajkummar Rao Maalik Says Kill It Guys
राजकुमार राव और करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao, kareenakapoorkhan
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने राजकुमार राव को उनकी नई फिल्म मालिक के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म मालिक का ट्रेलर शेयर किया और साथ ही राजकुमार राव के लिए एक खास नोट भी लिखा है।
Kareena Kapoor Khan Good Luck and Love To Rajkummar Rao Maalik Says Kill It Guys
करीना कपूर - फोटो : एक्स
करीना का पोस्ट
करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'मालिक' का पोस्टर और ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मालिक की टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "किल इट गाइज', ढेर सारा प्यार, कल सिनेमाघरों में देखिए।" 

 
Kareena Kapoor Khan Good Luck and Love To Rajkummar Rao Maalik Says Kill It Guys
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
कहां व्यस्त हैं करीना
हाल ही में करीना ने अपने पति सैफ अली खान और बेटों तैमूर और जेह के साथ वेकेशन की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह बेज-काले रंग की मोनोकिनी और धूप के चश्मे में समुद्र तट पर पोज देती नजर आईं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Good Luck and Love To Rajkummar Rao Maalik Says Kill It Guys
फिल्म मालिक - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
फिल्म मालिक 
'मालिक' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मालिक फिल्म कल यानी 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक एक्शन थ्रिलर है। यह फिल्म 1980 के दशक के इलाहाबाद की कहानी है, जिसमें राजकुमार राव का किरदार गरीबी से निकलकर ऊंचाइयों तक पहुंचता है। ट्रेलर में गैंगस्टर ड्रामा, बंदूकें और लालच की दुनिया दिखाई गई है। फिल्म में राजकुमार और मानुषी की प्रेम कहानी भी दिखाई गई है। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है। फिल्म को कुमार तौरानी और जय शेवक्रमणी ने टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Good Luck and Love To Rajkummar Rao Maalik Says Kill It Guys
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना का वर्कफ्रंट
करीना कपूर आखिरी बार 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। अब वह निर्देशक मेघना गुलजार की अगली फिल्म 'दायरा' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करेंगी। यह फिल्म अपराध और न्याय की कहानी है। बहरहाल, अभी फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao: 'मेरे शिक्षकों ने भरी थी स्कूल फीस', गुरु पूर्णिमा पर राजकुमार राव का खुलासा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed