फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor khan wishes mother in law Sharmila Tagore happy birthday

करीना कपूर ने सासू मां शर्मिला टैगोर को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- 'हमेशा अम्मा के नक्शेकदम पर...'

Mon, 08 Dec 2025 01:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 08 Dec 2025 01:23 PM IST
सार

Sharmila Tagore Birthday: आज दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का 81वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर करीना कपूर खान ने अपनी सासू मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor khan wishes mother in law Sharmila Tagore happy birthday
करनी कपूर-शर्मिला और सैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

विस्तार

करीना और शर्मिला का रिश्ता सचमुच बहुत प्यारा और सम्मान भरा है। यह बात आज करीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साबित भी कर दी। करीना ने दिग्गज अभिनेत्री और अपनी सासू मां शर्मिला टैगोर के 81वें  जन्मदिन पर एक खास पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। 
विज्ञापन

 

करीना का पोस्ट
करीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्यारी सासू मां।' पहली तस्वीर में सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला के साथ हैं और शर्मिला छोटे जेह को गोद में लिए मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में करीना और शर्मिला साथ में टहल रही हैं, उस पर करीना ने लिखा - 'हमेशा आपके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करती हूं।' आखिरी तस्वीर में शर्मिला अपने पोते जेह के साथ पार्क में खेलती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मिला टैगोर के बारे में
शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसंबर 1944 को हुआ। उनका विवाहित नाम बेगम आयशा सुल्ताना है। उनका फिल्मी करियर छह दशकों से अधिक समय का रहा है। सिनेमा में उनके योगदान के लिए शर्मिला को फ्रांस सरकार द्वारा ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स और भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारपद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शर्मिला को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
 
विज्ञापन

करीना का वर्कफ्रंट
करीना कपूर फिलहाल मेघना गुलजार की क्राइम-ड्रामा फिल्म 'दायरा' (Dayra) में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मुख्य भूमिका में हैं और इसकी शूटिंग चल रही है। इसके अलावा, वह हाल ही में नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' में नजर आई थीं। 

यह भी पढ़ें: ट्रैवल एंग्जायटी को लेकर करण जौहर का दिलचस्प पोस्ट, सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed