{"_id":"68dfae4ecfe2ebcba10d2149","slug":"kareena-kapoor-khan-wishes-neha-dhupia-angad-bedi-son-guriq-4th-birthday-picture-with-jeh-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर ने नेहा के बेटे को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की जेह-गुरिक की प्यारी तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर ने नेहा के बेटे को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की जेह-गुरिक की प्यारी तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 03 Oct 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Neha Dhupia Angad Bedi Son Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटे गुरिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर करीना ने अपने बेटे जेह के साथ गुरिक की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
करीना कपूर-अंगद बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan, angadbedi
विज्ञापन
विस्तार
आज अंगद बेदी और नेहा धूपिया के बेटे गुरिक का चौथा जन्मदिन है। इस खास मौके पर अंगद ने बेटे के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। साथ ही करीना कपूर खान ने भी गुरिक को जन्मदिन की खास बधाई दी है। करीना ने जेह के साथ गुरिक की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।
Trending Videos
करीना ने गुरिक को किया जन्मदिन विश
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आज 3 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटे गुरिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करीना ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी को टैग करते हुए लिखा, 'हमारे प्यारे गुगु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार और ढेर सारा आशीर्वाद।'

करीना ने शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारा सा पल शेयर किया है। इस तस्वीर में गुरिक और जेह दोनों करीना से गले मिलते नजर आ रहे हैं। जिनकी पहचान उनकी खास टोपियों से हो रही है, क्योकि इस तस्वीर में दोनों बच्चों के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। एक टोपी पर 'जेह' लिखा है, जो करीना के छोटे बेटे जहांगीर अली खान का नाम है, जबकि दूसरी पर 'गुरिक' लिखा है, जो नेहा और अंगद के बेटे हैं। दोनों बच्चों ने मैचिंग कार्टून थीम वाले नाइट सूट और सुपरहीरो पैच से सजी टोपियां पहनी हुई हैं। दोनों बच्चे करीना कपूर खान को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं।

अंगद बेदी का पोस्ट
अंगद बेदी ने अपने दिवंगत पिता बिशन सिंह बेदी के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें अंगद के बेटे गुरिक दादा के कंधे पर बैठे हुए हैं। अंगद ने गुरीक का जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो पुथ। आज 4 साल पूरे हो गए। 3 पीढ़ियां साथ रहीं... अब हम यहीं से शुरुआत करेंगे!! आपके दादाजी का आशीर्वाद, जो हमेशा ऊपर से हमारी रक्षा और देख रहे हैं।' नेहा और अंगद ने मई 2017 में दिल्ली में एक निजी समारोह में शादी की थी। वह दो बच्चों के माता पिता है। बेटी का नाम मेहर और बेटे का नाम गुरिक है।
यह भी पढ़ें: Cocktail 2: पूरा हुआ 'कॉकटेल 2' का इटली शेड्यूल, कृति सेनन ने तस्वीरें शेयर की दी जानकारी..

View this post on Instagram