फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Reacts As Delhi HC Rules In Favour Of Karisma And Her Children Says Justice Will Always Prevail

करिश्मा के बच्चों के पक्ष में कोर्ट ने सुनाया फैसला, करीना कपूर ने जताई खुशी; कहा- न्याय की हमेशा जीत होगी

Thu, 30 Apr 2026 08:35 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 30 Apr 2026 08:35 PM IST
सार

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने बहन करिश्मा कपूर और उनके बच्चों के पक्ष में आए कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Kareena Kapoor Reacts As Delhi HC Rules In Favour Of Karisma And Her Children Says Justice Will Always Prevail
करीना कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति को बेचने पर रोक लगा दी। इससे करिश्मा कपूर और उनके बच्चों को राहत मिली है। कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और करण की याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले में अंतरिम आदेश जारी किया है। अब कोर्ट के इस फैसले और बहन करिश्मा कपूर को राहत मिलने पर करीना कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि न्याय की हमेशा जीत होती है।

विज्ञापन

करीना ने साझा की स्टोरी
करीना कपूर ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘यह एक नई रोशनी है। न्याय और सत्य की हमेशा जीत होगी। चरदी कला।’ इसके साथ ही करीना ने अपनी स्टोरी में रेड हार्ट, इंद्रधनुष और हाथ जोड़े वाला इमोजी भी बनाया है। हालांकि, करीना ने कोर्ट के फैसले से जुड़ा कुछ मेंशन या टैग नहीं किया, लेकिन उनकी स्टोरी को कोर्ट के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Kareena Kapoor Reacts As Delhi HC Rules In Favour Of Karisma And Her Children Says Justice Will Always Prevail
प्रिया कपूर, दिवंगत संजय कपूर, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अदालत ने कही ये बात
एएनआई के अनुसार, दिल्ली उच्च न्यायालय ने खाते का डिटेल दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही विदेशी बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी होल्डिंग्स के संचालन पर रोक लगा दी है। न्यायालय ने यह भी कहा कि प्रॉपर्टी की सेफ्टी का सवाल सकारात्मक रूप से हल किया जाना चाहिए, क्योंकि मुकदमे में समय लग सकता है और इस बीच संपत्तियों की सुरक्षा आवश्यक है। न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ताओं द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान प्रिया कपूर द्वारा किया जाना चाहिए।

बच्चों के पक्ष में अदालत ने दिया फैसला
करिश्मा के बच्चों की ओर से दायर याचिका, जिसमें अंतिम फैसला आने तक संपत्तियों पर किसी तीसरे पक्ष का अधिकार न बनाने की मांग की गई थी। इसी पर फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने बच्चों के पक्ष में निर्णय दिया। बच्चों और रानी कपूर ने संजय कपूर की वसीयत की वैधता पर संदेह जताया है, जिसे प्रिया ने उनकी मृत्यु के बाद पेश किया था।

Kareena Kapoor Reacts As Delhi HC Rules In Favour Of Karisma And Her Children Says Justice Will Always Prevail
करिश्मा कपूर, संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
2003 में हुई थी करिश्मा और संजय की शादी, 2016 में हुआ तलाक
करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी। हालांकि, उनका रिश्ता उतार-चढ़ाव भरा रहा और अंततः लंबे कानूनी संघर्ष के बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने बाद में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। 12 जून को संजय की लंदन में अचानक मौत हो गई।

इसके बाद उनकी संपत्ति जिसकी अनुमानित कीमत 30,000 करोड़ रुपए है, पारिवारिक विवाद का केंद्र बन गई। पिछले साल प्रिया ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक दस्तावेज प्रस्तुत किया और दावा किया कि यह संजय की वसीयत है। जिसे करिश्मा कपूर के बच्चों और संजय की मां रानी ने चुनौती दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed