फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor share cute selfies during vacation with Taimur and Jeh ali khan pataudi

करीना कपूर खान ने शेयर की क्यूट सेल्फी, तैमूर और जेह की भी दिखी झलक; सेलेब्स ने लुटाया प्यार

Wed, 07 Jan 2026 12:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 07 Jan 2026 12:26 AM IST
सार

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर गई हैं। इस वेकेशन की नई शानदार तस्वीरें करीना ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor share cute selfies during vacation with Taimur and Jeh ali khan pataudi
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करीना कपूर विदेश में बर्फ से ढके पहाड़ों पर अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

करीना की तस्वीरें
करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अलग-अलग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने कई सेल्फी भी शेयर कीं। एक तस्वीर में करीना रेस्टोरेंट में टेबल पर बैठी हैं और मास्क को चेहरे के सामने रखकर पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में वे फायरप्लेस के पास आराम कर रही हैं। पोस्ट में तैमूर और जेह की कुछ झलकियां भी दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में तैमूर खाना खाते दिख रहे हैं। दूसरी में वे स्केटबोर्ड और हेलमेट लेकर किसी इमारत में जाते हुए नजर आ रहे हैं। जेह कुछ तस्वीरों में अपनी मां के पास खड़े हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स ने किया लाइक
करीना ने पोस्ट पर कोई कैप्शन नहीं लिखा, सिर्फ नीला दिल और बर्फ का इमोजी बनाया है। उनकी इस पोस्ट को बहुत पसंद किया जा रहा है। सबा पटौदी ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं आलिया भट्ट, सोनम कपूर, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे और सोनाक्षी सिन्हा जैसी सेलेब्रिटी ने करीना की इस पोस्ट को लाइक किया है। फैंस ने कई कमेंट्स किए हैं। एक फैन ने लिखा, 'बहुत सुंदर पोस्ट', एक दूसरे फैन ने लिखा, 'प्यारी और शानदार तस्वीरें', एक और फैन ने लिखा, 'क्वीन।'

विज्ञापन

करीना का वर्कफ्रंट
करीना निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसमें करीना के साथ साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक अपराध थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के सामने डटकर खड़ी है 'अवतार 3', जानें जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म का 19वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed