करीना कपूर ने जेह के साथ शेयर की सेल्फी, वेकेशन में साथ दिखे सैफ अली खान
Kareena Kapoor: करीना कपूर खान ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर वेकेशन से अपने छोटे बेटे जेह की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही करीना ने पति सैफ अली खान की भी एक तस्वीर शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीना कपूर इन दिनों अपने प्यारे परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने अपने बेटे जेह अली खान के अलावा सैफी अली खान की भी एक शानदार तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद फैंस बेहद खुश हैं।
एयरपोर्ट पर नजर आया था कपल
26 दिसंबर को करीना कपूर खान और सैफ अली खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। कथित तौर पर सैफ और करीना अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ हॉलिडे मनाने के लिए विदेश रवाना हुए थे। वहीं, आज करीना ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की दो शानदार तस्वीरें शेयर कर इसे साबित भी कर दिया।
करीना ने जेह की शेयर की प्यारी तस्वीर
करीना कपूर ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने छोटे बेटे जेह की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करीना और जेह दोनों ट्रेन में सफर करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में जेह ऑरेंज रंग की जैकेट पहने हुए हैं। इसके साथ करीना ने लिखा, 'ट्रेन में वो लड़का कौन है?' करीना ने दिल वाला इमोजी भी बनाया। वहीं, करीना खुद जेह के बगल में काले रंग की पफ जैकेट पहने नजर आईं।
सैफ की तस्वीर की शेयर
करीना ने सैफ की भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में सैफ के पीछे बर्फ से ढके पहाड़ नजर आ रहे हैं। सैफ ने आंखों पर ब्लैक रंग के सनग्लासेस पहन रखे हैं और उनके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल नजर आ रही है। इसके साथ करीना ने लिखा, 'आखिरकार सैफ को पोज देने के लिए मना ही लिया।'
करीना का वर्कफ्रंट
करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इस फिल्म में करीना के साथ साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में है। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: पुर्तगाल में पति राज निदिमोरु के साथ हनीमून मना रही हैं सामंथा रुथ प्रभु, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें